best places to visit in india in february: भारत में फरवरी का महीना वसंत का महीना होता है। इस महीने में मौसम बहुत खूबसूरत बना होता है। सर्द हवा के साथ खिली-खिली धूप होती है जो कि मन को खुश कर देती है। न ज्यादा ठंड न ज्यादा गर्मी, घूमने के लिए ये मौसम बेस्ट होता है। तो आपको भी फरवरी के महीने में घूमने की प्लानिंग करनी चाहिए। अब अगर आप सोच रहे हैं कि इस महीने में कहां घूमने जाएं तो ये प्लेस आपके लिए बेस्ट आइडिया हो सकते हैं। तो जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।

उदयपुर, राजस्थान-Udaipur, Rajasthan

उदयपुर ‘पूर्व का वेनिस’ (Venice of the East) के नाम से मशहूर है। यह फरवरी में भारत में सबसे बेहतरीन हनीमून स्थलों में से एक हो सकता है। ये झीलों का शहर उदयपुर नीले पानी की झीलों के आसपास बसा है और अरावली की हरी-भरी पहाड़ियों से घिरा हुआ है। पिछोला झील के बीच में स्थित प्रसिद्ध लेक पैलेस, उदयपुर में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां घूमने के लिए बहुत कुछ है। यहां जयसमंद झील है, जिसे एशिया की दूसरी सबसे बड़ी मानव निर्मित मीठे पानी की झील कहा जाता है। खूबसूरत सिटी पैलेस और सज्जनगढ़ मानसून पैलेस शहर की वास्तुकला की सुंदरता और भव्यता में चार चांद लगाते हैं। ये अपनी रंगबिरंगी सांस्कृतिक भव्यता और समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है। इसके अलावा आप यहां सिटी पैलेस, पिछोला झील, सहेलियों की बाड़ी और जगमंदिर घूमने जा सकते हैं।

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल-Darjeeling, West Bengal

दार्जिलिंग की खूबसूरती, संस्कृति और जायका आपके हनीमून को यादगार बना सकती है। यहां, प्रकृति की गोद में हेरिटेज ट्रेनों और स्थानीय रीति-रिवाजों के साथ सुगंधित चाय, आपकी शाम को गुलजार कर सकती है। दार्जिलिंग हरे चाय के बागानों से घिरी हुई है और यहां से कंचनजंगा नजर आता है। लेकिन दार्जिलिंग में घूमने की जगहों कई सारे हैं। जैसे लुढ़कती पहाड़ियों की ढलानों पर खूबसूरत चाय के बागान, ऑर्किड, पाइंस और रोडोडेंड्रोन, टाइगर हील, पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क और पहाड़ों के बीच से गुजरती हिमालयी टॉय ट्रेन, शानदार दर्शनीय स्थलों की सैर के साथ मिलकर इसे हनीमून के लिए एक परफेक्ट प्लेस बनाती हैं। तो फरवरी में आप यहां भी जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

ऊटी, तमिलनाडु-Ooty, Tamil Nadu

प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर ऊटी में घूमने की जगहें नवविवाहितों के लिए रोमांस करने का एक अलग ही मौका देती है। नीलगिरी में बसा ऊटी की अनोखी स्थलाकृति हनीमून मनाने वालों को ढेरों यादें देती है। हरे-भरे चाय के बागान, हरे-भरे नजारे और शांत वातावरण इसे फरवरी में घूमने के लिए सबसे रोमांटिक जगहों में से एक बनाते हैं। चाहे आप जल्दी से छुट्टी मनाना चाहते हों या फरवरी में भारत में सबसे बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन, ऊटी आपके लिए एक बेहतरीन जगह हो सकती है।

रोमांच चाहने वालों के लिए, पाइकारा डैम और वेनलॉक डाउन्स हाइकिंग या बोटिंग जैसी कई आरामदायक रोमांचकारी गतिविधियां प्रदान करते हैं। आप यहां चाय और कॉफी का मजा लेते हुए घास के मैदानों पर बैठ सकते हैं। गुलाब और मसालों के बगीचे में अच्छा समय बीता सकते हैं। यहां डोड्डाबेट्टा पीक, थ्रेड गार्डन और ऊटी झील कुछ ऐसी जगहें हैं जहां आप घूमने जा सकते हैं। आगे जानते हैं 26 जनवरी को बच्चों के साथ करें सेलिब्रेट, दिल्ली के इन 3 जगहों पर जरूर जाएं घूमने