Best Motivational Quotes in Hindi: हर कोई अपने लक्ष्य को पाना चाहता है। इसके लिए वह दिन-रात मेहनत भी करता है। हालांकि, जिंदगी में कभी-कभी ऐसा होता है जब मन डगमगाने लगता है और लक्ष्य भी धुंधले नजर आने लगते हैं। कई बार मेहनत करने के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगती। ऐसे में निराशा चारों ओर छा जाती है। ऐसे समय में आप कुछ मोटिवेशनल शायरी से अपने हौसले को नई उड़ान दे सकते हैं।

  1. सपने वो नहीं जो हम सोते वक्त देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते।- डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रसिद्ध डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की ये फेमस लाइनें यह याद दिलाती है कि सफलता के लिए निरंतर प्रयास और मेहनत जरूरी है।

  1. मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है।
    पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।।
  2. मुश्किलों से भाग जाना आसान होता है,
    हर पहलू जिंदगी का इम्तिहान होता है।
  3. रुकना मत, थक कर बैठना मत,
    जिसे तूने सोचा है, उसे पाना भूलना मत।
  4. हार मानने वालों को ही हार मिलती है,
    जो जिद करते हैं, वही जीतते हैं।
  5. अगर अंधेरा घना हो, तो डरना मत,
    सूरज का निकलना तय है।
  6. गिरते हैं शेर भी मैदान-ए-जंग में,
    मगर हारते वही हैं, जो उठकर लड़ते नहीं।
  7. कठिनाइयां तभी आती हैं, जब हिम्मत आजमाई जा रही हो,
    जीत उन्हीं की होती है, जो कोशिश में डटे रहते हैं।
  8. जिन्हें अपने इरादों पर भरोसा होता है,
    किस्मत भी उनका साथ देती है।
  9. चलते रहो तब तक जब तक मंजिल न मिल जाए,
    रुकना मत चाहे रास्ते में कांटे ही क्यों न बिछे हों।