ladkiyon ke liye naye suit designs: मुस्लिम समुदाय के लिए बकरीद का त्योहार बेहद खास होता है। हर साल इस्लामिक हिजरी कैलेंडर के अनुसार इसकी तारीख तय होती है। जुल हिज्जा महीने की 10वीं तारीख को बकरी ईद (eid al-adha) मनाई जाती है। 2025 में 6 या 7 जून को यह त्योहार पड़ेगा। दुनियाभर में इसे लेकर तैयारियों का दौर शुरु हो गया है।

घरों से लेकर मुस्जिदों में इसे लेकर रौनक नजर आ रही है। बकरी ईद पर कुर्बानी देने की परंपरा है। वहीं महिलाएं इस दिन खूब सजती-संवरती हैं। दुबई (dubai) में रहने वाली महिलाओं की तरह दिखने के लिए आप भी उनकी तरह सूट खऱीद या बनवा सकती हैं। यहां हम आपके लिए नए सूट डिजाइन के आइडिया लेकर आए हैं। यहां से फोटो सेव करके आप टेलर से अपने लिए पार्टी वियर सूट (party wear suits) तैयार करवा सकती हैं।

ईद पर पहनने के लिए आप इस तरह के सिंपल कढ़ाई वाले सूट खरीद सकती हैं। ये दिखने में बहुत क्लासी लगते हैं। बालों को खुला करके और कानों में झुमके पहनकर आप अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

गर्मी में पहनने के लिए ऐसे शिफॉन फैब्रिक या नेट में सूट खरीद या बनवा सकती हैं।

बकरी ईद पर पहनने के लिए आप ऐसे हैवी पार्टी वियर सूट भी खरीद सकती हैं। ये दिखने में बेहद सुंदर लगते हैं। इनके साथ आप ज्वैलरी पहनकर अपने लुक को निखार सकती हैं।

2025 में ईद पर अगर कुछ अलग पहनने का मन है तो आप इस तरह दो रंग वाले सूट भी अपने लिए बनवा सकती हैं। ईद की पार्टी में दिन में जाने के लिए इस तरह के सूट परफेक्ट रहेंगे।