face pack for glowing skin: चेहरे पर निखार लाने के लिए महिलाओं से लेकर पुरुष न जाने कितने जतन करते हैं। बाजार में मिलने वाली महंगी-महंगी क्रीम के इस्तेमाल से लेकर न जाने कितने तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट भी लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है आप घरेलू चीजों से भी चेहरे को निखार सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि न तो इनके साइड इफैक्ट का डर होता है और न ही इन्हें रूटीन में शामिल करने पर पैसा खर्च होता है।
आयुर्वेदिक डॉक्टर रोबिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक घरेलू फेस पैक बनाने की जानकारी शेयर की। डॉक्टर के अनुसार इसे लगाने से न केवल चेहरे की चमक बढ़ती है बल्कि मुंहासे कम होते हैं। इतना ही नहीं उनके अनुसार ये फेस पैक चेहरे के दाग-धब्बे कम करने, रिंकल्स से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं इसे तैयार करने का तरीका।
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
एक मिट्टी का बर्तन
एक मुट्ठी चावल
एक बड़ा चम्मच मसूर दाल
5 से 6 बदाम
घर में फेस पैक कैसे बनाएं?
फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले मिट्टी का बर्तन लें। फिर इसमें चावल, दाल और बादाम डालें। इन चीजों को रातभर पानी में अच्छी तरह से भिगोकर रख दें। अब अगले दिन बादाम का छिलका उतारकर, इन सभी चीजों को सिलबट्टे पर पीस लें। आप चाहें, तो इन चीजों को मिक्सी में डालकर ग्राइंड भी कर सकते हैं। अब इसका गाढ़ा पेस्ट बना लें। आपका फेस पैक बनकर तैयार है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: सावन में महिलाओं के हाथ-पांव की खूबसूरती बढ़ा देंगे ये ट्रेंडी ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन, यहां देखिए Sawan Teej Mehndi Designs के सुंदर फोटो