Hands Feet Matching Mehndi Design: हर साल कई चीजों का फैशन आता-जाता है। कुछ चीजें हमेशा ट्रेंड में रहती हैं, उनमें से एक है मेहंदी डिजाइन्स। शादी से लेकर फेस्टिव सीजन पर महिलाएं हाथ-पैर पर मेहंदी रचाती हैं। 2025 में कुछ मेहंदी डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद किए गए। इस साल सबसे ज्यादा ब्राइडल फुल कवर्ड मेहंदी ट्रेंड में रही।

इसमें पूरी हथेली से लेकर कोहनी तक बारीक डिज़ाइन होती है। इसके साथ ही पैरों पर इससे मैचिंग मेहंदी डिजाइन लगाई जाती है। इसमें लोटस, मोर, दूल्हा–दुल्हन फिगर आदि बनाया जाता है। यानी सबसे ज्यादा फुल हैंड फुट मैचिंग मेहंदी डिजाइन को हर मौके पर पसंद किया गया। यहां जानते हैं मेहंदी के टॉप 10 पैटर्न के बारे में।

2025 में सबसे ज्यादा पसंद किए गए मेहंदी के ये टॉप 10 पैटर्न

1- फुट मैचिंग मेहंदी डिजाइन
2- लोटस थीम्ड फुल हैंड फुट मेहंदी
3- अरेबिक-इंडियन फ्यूजन मेहंदी
4- मोर डिज़ाइन मेहंदी
5- ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी
6- मिनिमल फुल हैंड मेहंदी
7- मंडला आर्ट मेहंदी
8- ट्रेडिशनल राजस्थानी फुल हैंड मेहंदी
9- रोज (Rose) फ्लोरल मेहंदी
10- साइड-फ्लो मेहंदी पैटर्न

अरेबिक-इंडियन फ्यूजन मेहंदी

2025 में बोल्ड स्ट्रोक के साथ बारीक इंडियन पैटर्न को खूब पसंद किया गया। इसमें शेडिंग का बेहतरीन इस्तेमाल किया जाता है।

लोटस थीम्ड फुल हैंड फुट मेहंदी

बड़े-बड़े कमल के पैटर्न को हाथों और पैरों में सजाया गया। इसमें नीचे की तरफ बेलें और ऊपर बारीक कार्विंग देखने को मिलती है।

मोर डिजाइन मेहंदी

इस साल शादी से लेकर हर तरह के फंक्शन के लिए मोर डिजाइन मेहंदी पसंद किए गए। इसे हर महिला किसी भी मौके पर लगवा सकती है।