गर्मियां आते ही घरों की दीवारों पर छिपकली नजर आना शुरू हो जाती हैं। अक्सर महिलाओं की इन्हें देखकर चींख निकल जाती है। कभी बाथरूम तो कभी किचन में ये छिपकली अपना ढेरा जमा लेती हैं। ऐसे में लोगों को ये डर लगता है कि कहीं ये छिपकली उनके ऊपर न गिर जाए। छिपकली न केवल देखने में बुरी लगती है बल्कि अगर ये खाने में गिर जाए तो खाना विषैला हो जाता है। अगर ये किसी खाने-पीने की चीज से होकर भी गुजर जाए तो भी खतरनाक है। क्योंकि छिपलकी की लार और मल में सल्मोनेला नाम का बैक्टीरिया होता है। ये खाने की चीजों में जाने पर खाना दूषित हो जाता है। इसका सेवन करने से फूड प्वाजनिंग हो सकती हैं। यूं तो बाजार में छिपकली को भगाने के लिए कई स्प्रे मिलते हैं। लेकिन आप घर पर भी किचन में रखीं कुछ चीजों से होममेड स्प्रे (how to make lizard spray) तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

घर में क्यों आती हैं छिपकली?

छिपकली भोजन और आश्रय की तलाश में घर में आती हैं। किचन में रखा बचा हुआ खुला खाना उन्हें आसानी से मिल जाता है। इसके अलावा घर का तापमान गर्मी के दिनों में ठंडा रहता है, इसलिए वो घर में आती हैं। छत की दरारों और खिड़कियों के बीच में खाली जगह पर उन्हें रहने के लिए जगह मिल जाती है।

छिपकली भगाने के तरीके

काली मिर्च से बनाएं स्प्रे

गर्मियों के दिनों में घर से छिपकली को भगाने के लिए आप काली मिर्च का स्प्रे बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए एक स्प्रे बोतल में पानी भरें। अब उसमें काली मिर्च पीसकर डाल दें। आपका स्प्रे तैयार है। अब आप इसे दीवार पर चिपकी छिपकली पर डालें। ऐसा करने से छिपकली भाग जाएगी।

प्याज से भगाएं छिपकली

छिपकली को भगाने के लिए आप प्याज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज को सबसे पहले धागे से बांधकर दीवार पर वहां लटकाएं जहां सबसे ज्यादा छिपकली आती है। ऐसा करने से छिपकली दूर भाग जाएगी। क्योंकि प्याज में सल्फर होता है, इससे काफी तेज दुर्गंध आती है। यह दुर्गंध ही छिपकली को भगाने में मदद करती है।

प्याज और लहसुन से बनाएं स्प्रे

गर्मियों के दिनों में घर से छिपकली को भगाने के लिए आप प्याज और लहसुन को मिलाकर स्प्रे तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले प्याज और लहसुन का रस निकालें। अब इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं। स्प्रे तैयार है। इसे आप छिपकली के शरीर पर डालें। इसे डालने के बाद छिपकली भाग जाएगी।

अंडे का छिलका भी आएगा काम

कई घरों में अंडे खाए जाते हैं। ऐसे में छिलको को फेंकने की बजाए आप छिपकली को भगाने के लिए भी यूज कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। अंडों के छिलको को वहां रखें जहां छिपकली ज्यादा आती हो।