Best foods for kids: गर्मी का प्रकोप अक्सर बच्चों को बीमार कर देता है। कभी डिहाइड्रेशन तो कभी उल्टा-पुल्टा खाने से उनका पेट खराब हो जाता है। दिनों-दिन गर्म होते मौसम में अगर आप अपने बच्चे को स्वस्थ्य रखना चाहते हैं तो उनकी डाइट में कुछ चीजों को जरूर शामिल करें। पेरेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि बच्चों को ऐसी चीजें खिलाएं जिससे उनकी इम्यूनिटी बेहतर हो। साथ ही उनके शरीर में पानी कमी न हो। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
दही
गर्मियों में बच्चों की डाइट में दही जरूर शामिल करना चाहिए। दही मे प्रोटीन, विटामिन, कल्शियम, आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड भरपुर मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से पाचन सही रहता है। शरीर को ठंडक मिलती है। डिहाईड्रेशन को कम करने ने मदद करता है। हड्डियों को मजबूत बनाने और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है।
नारियल का पानी
गर्मियों में बच्चों को स्वस्थ्य रखने के लिए नारियल पानी पिलाना चाहिए। इसमें पोटेशियम की उच्च मात्रा पाई जाती है। गर्मियों में शरीर में पानी की कमी पूरा करता है। पेट के लिए अच्छा होता है। कब्ज या एसिडिटी नहीं होने देता। पेट की सूजन भी कम करता है।
तरबूज
गर्मी के दिनों में बच्चों को तरबूज भी खिलाना चाहिए। इसमें 90% से ज्यादा हिस्सा पानी होता है, जिससे शरीर हाइड्रेटेड बना रहता है। इसमें विटामिन C, विटामिन A और पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है। शरीर को टेम्प्रेचर सामान्य रखने में मदद करता है। इससे इम्यूनिटी सुधरती है।
अंगूर
अंगूर खाने से आंख, त्वचा, हड्डियों और इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है। गर्मी के दिनों में इसका सेवन करने से एंटीऑक्सीडेंट शरीर को मिलते हैं। जोकि कई तरह के नुकसान से बचाते हैं। इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
आम
यूं तो ज्यादातर बच्चों को आम खाना पसंद होता है। गर्मियों में आम से आप आईस्क्रीम, मैंगो शेक बनाकर बच्चों को दे सकती हैं। इसका सेवन करने से विटामिन सी, पोटेशियम और फाइबर मिलते हैं। आम विटामिन सी का स्रोत है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में मदद करता है।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: बच्चे का कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके, कुछ ही दिनों में बेहिचक कहने लगेगा अपनी बात