Ways to Get Chubby Cheeks: लड़के-लड़कियों की पसंद हर मामले में बेहद अलग होती है। एक तरफ लड़कियां चेहरे पर ज्यादा मोटापा आने से टेंशन लेने लगती हैं वहीं लड़के पतले-पिचके चेहरे से कई बार परेशान हो जाते हैं। उम्र कम होने या पोषण से भरपूर खाना न खाने के वजह से गाल पिचके नजर आते हैं।

कुछ लोगों पर चबी लुक जचता है तो कुछ लोग फूले गाल पसंद करते हैं। ऐसे में पिचके गालों को भरने के लिए आपको कुछ चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। यहां हम लड़कों के लिए बेस्ट फूड ऑप्शन लेकर आए हैं, जिन्हें खाने से न केवल उनके अंदर पिचके गालों में उभार आना शुरू हो जाएगा। बल्कि वो पहले ज्यादा हेल्दी और हैंडसम नजर आएंगे।

साबुत अनाज

अगर आप पिचके हुए गालों से परेशान हैं और उन्हें नेचुरल तरीके से भरना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में साबुत अनाज को शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप साबुत अनाज की रोटी खाएं। होल व्हीट पास्ता, ब्राउन राइस, क्विनोआ और मिलेट खा सकते हैं।

अंडे

गालों को जल्दी भरने के लिए आप स्किनलेस चिकन या टर्की जैसे लीन मीट खाएं। इसके अलावा अड्डा खाएं। ये प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। अंडे की सफेदी को ज्यादा खाएं क्योंकि इसमें सारे पोषक तत्व होते हैं।

बीन्स और नट्स

अगर आप नॉनवेज नहीं खाते हैं तो आपको बीन्स और नट्स खाने चाहिए। वॉल्नट, चिया सीड्स, पंपकिन सीड्स और सनफ्लॉवर सीड्सइसके अलावा आप टोफू खाएं ये भी अच्छा विकल्प है। साथ ही आप एलोवेरा जूस भी पी सकते हैं।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: गैस और कब्ज से रहता है बुरा हाल तो रोजाना करें बाबा रामदेव के बताए योगासन

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।