Beetroot Halwa Recipe: बच्चों को पौष्टिक खाना खिलाना किसी मुश्किल टास्क से कम नहीं है। ज्यादातर डॉक्टर बच्चों को चुकंदर खिलाने की सलाह देते हैं। वहीं बच्चों से लेकर कई बार बड़े लोग भी इसे खाने में नाक-मुंह सिकोड़ते हैं। लेकिन क्या आपको पता है चुकंदर खाने से बच्चे के शरीर में खून की कमी (Best food for blood deficiency) नहीं होती है। ये न केवल सिर्फ आयरन की कमी दूर करता है बल्कि इसे खाने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। इसमें आयरन ( Iron Rich Foods), फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इससे शरीर में कई तरह की परेशानियां दूर होती हैं। लेकिन अगर आपके बच्चे इसे खाने में इतराते हैं तो आप उन्हें एक बार चुकंदर का हलवा जरूर बनाकर खिलाएं। ये खाने में इतना लजीज होता है कि एक बार खाने के बाद आपके बच्चे इसे बार-बार खाने के लिए जरूर मांगेंगे। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी और इसे खाने से होने वाले फायदे।
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
2 बड़े चुकंदर
1 लीटर दूध
1 चम्मच केसर
1/2 कप चीनी
1/4 कप घी
1 चम्मच इलायची पाउडर
1/2 कप बादाम या पिस्ता के टुकड़े
चुकंदर का हलवा कैसे बनाएं?
सबसे पहले चुकंदर को पानी से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें। पैन में पानी डालकर चुकंदर के टुकड़ों को डालकर उबालें। जब टुकड़े नरम हो जाएं तो इसे पानी से अलग कर लें। अब उबले हुए चुकंदर को मैश करें। इसके बाद पैन में दूध डालें। चीनी मिलाकर गैस पर रखें। दूध में उबाल आने पर चुकंदर डालें। इसे मिलाएं। अब घी और इलायची पाउडर डालें। इसे धीमी आंच पर पकाएं। गाढ़ा होने पर गैस बंद कर दें। इसमें अब ड्राई फ्रूट्स डालें। अगर बच्चा ज्यादा छोटा है तो इसे स्किप कर सकते हैं।
चुकंदर का हलवा खाने के फायदे
शरीर में नहीं होगी खून की कमी
चुकंदर में आयरन होता है। यह बच्चों में खून की कमी को दूर करता है। इसे खाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
हड्डियों को बनाए मजबूत
चुकंदर में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। इसे खाने से बच्चों की हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके साथ ही हड्डियों का विकास होता है।
शरीर के विकास में सहायक
चुकंदर खाने से बच्चों को विकास में सहायता मिलती है। इसे खाने से बच्चों के शरीर में आयरन बढ़ता है। इसके साथ ही ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
इम्यूनिटी करे बूस्ट
चुकंदर खाने से बच्चों की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और आयरन होता है। जोकि शरीर को मजबूत बनाता है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।