Exercises to Lose Belly Fat: मोटापा एक ऐसी समस्या है जिससे आजकल बहुत सारे लोग परेशान हैं। चर्बी एक बार शरीर पर चढ़ना शुरू करती है तो इसे कंट्रोल करना बेहद मुश्किल हो जाता है। पेट या कमर के आसपास चर्बी जमने पर इसे हटाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में यह सवाल होता है कि कमर और पेट पर जमी चर्बी को कम करने के लिए कौन सी एक्सरसाइज बेस्ट होती है, इसे कैसे करें और कैसे ये हमारे लिए फायदेमंद होती है? इन सभी सवालों के जवाब आइए जानते हैं। बस एक बात ख्याल रखें कि एक्सरसाइज शुरू करने से पहले वार्म-अप करना न भूलें। इससे मांसपेशियों में खिंचाव और चोट लगने का खतरा कम होता है
साइड क्रंचेस | Side Crunches
पेट के आसपास या कमर पर जमी जिद्दी चर्बी को घटाने के लिए आप रोजाना साइड क्रंचेस कर सकते हैं। इससे कमर की चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं इसका अभ्यास करने से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती है। शरीर सुडौल होता है। साइड क्रंचेस करते समय सांसों पर ध्यान दें। इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। अपने पैरों को एक तरफ मोड़ लें। इस दौरान अपनी तरफ झुकें। इसी प्रक्रिया को शरीर के दूसरी तरफ अपनाएं। जब आप उठते हैं, तब सांस बाहर निकालें और वापस आते समय सांस अंदर लें।
बाइसिकल क्रंचेस | Bicycle Crunches
चर्बी या मोटापा कम करने के लिए यह भी एक अच्छी एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए योगा मैट पर लेट जाएं। इसके बाद अपने पैरों को घुटनों से मोड़कर ऊपर उठाएं। इसके बाद आपको हाथों को सिर के पीछे रखना है। अब दाहिने घुटने को अपनी छाती की ओर लाएं। धीरे-धीरे ऊपरी शरीर को उठाते हुए अपनी बाईं कोहनी को दाहिने घुटने की ओर लाएं। यही प्रक्रिया बाईं तरफ अपनाएं।
नी टू एल्बो | Knee to Elbow
पतली कमर पाने के लिए आपको नी टू एल्बो एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। इसे करने से फैट कम करने में मदद मिलती है। साथ ही शरीर भी टोन होता है। इसे करने के लिए खड़े हो जाएं। फिर हाथों को सिर के पीछे रखें और फिर एक घुटने को ऊपर उठाएं और विपरीत कोहनी को उस घुटने की ओर लाएं। इसी प्रकार दूसरी तरफ से दोहराएं। इसे करने से वजन कम करने मदद मिलती है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।
