Mehndi Designs Karwa Chauth 2019 Images, Pics, Photos, Pictures: करवा चौथ आमतौर पर विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला एक त्योहार है, जिसमें महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए दिनभर उपवास रखती हैं। महिलाएं इस दिन कठोर व्रत रखती हैं, यहां तक कि सूर्योदय के बाद एक गिलास पानी भी नहीं पीती हैं। अपना उपवास तोड़ने के लिए वह पूरे दिन चांद निकलने का इंतजार करती हैं। व्रत तोड़ने के लिए पुरुषों को आमतौर पर अपनी पत्नियों को भोजन का पहला दाना खिलाना होता है। यह त्योहार राजस्थान, पंजाब और पश्चिमी यूपी जैसे अधिकांश कृषि-निर्भर क्षेत्रों में लोकप्रिय रूप से मनाया जाता है। करवा चौथ को करवा और चौथ में तोड़ा जा सकता है – ‘करवा’ का अर्थ है मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल, जो गेहूं को स्टोर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है और चौथ मतलब चौथा दिन होता है।

करवा चौथ पर जानिए अपने लाइफ पार्टनर की लव लाइफ

इस दिन की तैयारी में मेहंदी लगाना, नए कपड़े पहनना और खुद का ख्याल रखना और परिवार और प्रियजनों के साथ समय बिताना शामिल है। इस साल करवा चौथ 17 अक्टूबर को सेलिब्रेट किया जाएगा। महिलाएं अपने हाथों पर करवा चौथ उत्सव पर हाथों पर मेहंदी लगाती हैं। मेहंदी के लिए बहुत सी महिलाओं का मानना है कि जिसकी मेहंदी का रंग जितना गाढ़ा होता है उसका पति उसे उतना ही मानता है। हालांकि ऐसी कोई बात सुनिश्चित नहीं हुई है।

करवा चौथ के मौके पर कई महिलाएं बाहर जाती हैं और मेहंदी लगवाती हैं। लेकिन कई महिलाएं ऐसी भी होती हैं जो समय की कमी के कारण खुद से घर पर ही मेहंदी लगाती हैं। ऐसे में वह सोशल मीडिया पर मेहंदी की आसान और सिंपल डिजाइन्स ढूंढती हैं ताकि कम समय में वह मेहंदी लगा सकें। इस आर्टिकल के जरिए हम आपके लिए कुछ आसान और सिंपल मेहंदी डिजाइन्स लाएं हैं जिसे आप कम समय में अपने हाथों पर रचा सकती हैं।

(Source: Instagram)
(Source: Instagram)
(Source: Instagram)

 

(Source: Instagram)
(Source: Instagram)
(Source: Instagram)
(Source: Instagram)
(Source: Instagram)