Karwa Chauth Mehndi Design 2019 Images, Photos, Pictures: करवा चौथ (Karwa Chauth 2019) का पर्व कल यानी 17 अक्टूबर को है। इस दिन सुहागिन और कुंवारी युवतियां जो व्रत रखती हैं, खुद को दुल्हन की तरह सजाती हैं। इस पर्व में 16 शृंगार की मान्यता है। इनमें से सबसे खास होती है मेहंदी (mehndi design) रचाना। वैसे तो प्राचीन काल में मेहंदी प्राकृतिक ही होता था और उसी को लगाने की व्यवस्था थी लेकिन अब बाजार में रेडीमेड मेहंदी मिल जाती है। बस आपको उसके लिए बेहतरीन और ट्रेंडी डिजाइन की जरूरत होती है जो आपके हाथ में न सिर्फ रचे बल्कि देखने में भी अच्छी लगे।
ये हैं कुछ खास मेहंदी डिजाइंस का कलेक्शन (Latest Mehndi Design collection) जिनमें से आप अपने लिए चुन सकती हैं।
Karwa Chauth 2019 Mehndi Design: Check Latest, Esay and Simple Mehndi Design for Hands
(Source: Instagram)
(Source: Instagram)
मेहंदी (mehndi design) करवा चौथ का त्योहार मनाने का एक अभिन्न हिस्सा है। अनुष्ठान के एक भाग के रूप में, आमतौर पर विवाहित महिलाओं का एक समूह में एक दिन पहले इकट्ठा होती हैं और हाथों पर मेहंदी लगवाती हैं। कई महिलाएं खुद से मेहंदी लगाती हैं और इसके लिए वह सोशल मीडिया की अलग-अलग साइट्स पर मेहंदी डिजाइन्स सर्च करती हैं।
ऐसे में यदि आपको ऑनलाइन मेहंदी डिजाइन सर्च कर रही हैं और आपको नहीं मिल पा रहा है या जैसी डिजाइन आपको चाहिए उस तरह की डिजाइन्स नहीं मिल पा रही है तो आप हमारे इस आर्टिकल को एक बार जरूर देखें। इससे आपका काम आसान हो जाएगा और आपको खूबसूरत और आसान डिजाइन्स भी मिल जाएंगें, जिसे आप कम समय में अपनी हाथों पर लगा पाएंगीं।
करवा चौथ पर सुहागिन इन 16 श्रृंगार के साथ खुद को सजाएं। पौराणिक मान्यता भी इसके बारे में कहती है। तो ये है पूरी लिस्ट (Karva Chauth 2019 Solah Shringar)
1. सिंदूर
2. मेहंदी
3. मंगलसूत्र
4. बिंदी
5. लाल रंग के कपड़े
6. कर्णफूल (ईयररिंग्स)
7. पायल
8. मांग टीका
9. बाजूबंद
10. अंगूठी
11. चूड़ियां
12. बिछिया
13. काजल
14. नथनी
15. तगड़ी या कमरबंद
16. गजरा