Indoor plants that absorb heat: गर्मी दिनों-दिन प्रचंड होती जा रही है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवा से हर कोई परेशान नजर आ रहा है। दिनभर काम करने के बाद जब इंसान घर लौटता है तो सुकून की तलाश होती है। गर्मी में घर पहुंचने के बाद अगर आपको ठंडा-ठंडा महसूस हो तो सोने पर सुहागा। अक्सर लोग घर को ठंडा करने के लिए एसी-कूलर की मदद लेते हैं। इससे तुरंत कमरा ठंडा तो हो जाता है लेकिन गर्मियों में बिजली की बिल भी बहुत आता है। इसके साथ ही इनका बहुत ज्यादा इस्तेमाल आपकी सेहत भी खराब कर सकता है। ऐसे में आपको कुछ प्राकृतिक तरीके अपनाने चाहिए ताकि घर को बिना AC-कूलर के भी ठंडा रखा जा सके। इसके लिए आप घर में कुछ पौधे लगा सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जो घर की गर्मी को सोख लेंगे। साथ ही वातावरण की वायु को भी शुद्ध करेंगे।

गर्मियों में घर को ठंडा रखने वाले पौधे

स्नैक प्लांट

स्नैक प्लांट घर में हवा को साफ करके उसे ठंडा करने का भी काम करता है। यह पौधा रात के समय भी ऑक्सीजन छोड़ता है। इसलिए ये पौधा घर में लगाने के लिए बेस्ट रहता है। इसे लगाने से कमरे का तापमान नियंत्रित रहता है। इतना ही नहीं यह पौधा गर्मी को सोखने में सक्षम होता है।

एरिका पाम

गर्मियों में घर को ठंडा रखने के लिए आप एरिका पाम लगा सकते हैं। इससे घर नेचुरल तरीके से ठंडा रखेगा। इसे लगाने के बाद आपको कमरे के तापमान में अंतर महसूस होगा।

तुलसी

यूं तो सभी हिंदू परिवारों में तुलसी का पौधा अक्सर लगा ही होता है। इसका काफी धार्मिक महत्व है। लेकिन क्या आपको पता है गर्मी में घर के तापमान को कम करने में भी तुलसी का पौधा मदद करता है। यह नेचुरल ह्यूमिडिफायर की तरह काम करता है। इसे लगाने से तापमान में नमी रहती है।

स्पाइडर प्लांट

गर्मियों में आप अपने घर में स्पाइडर प्लांट भी लगा सकते हैं। यह हवा को साफ करता है। इसके साथ ही गर्मी के दिनों में ह्यूमिडिटी बनाए रखता है। रूम के टेम्परेचर को ठंडा रखता है।