Best Christmas Activities For Kids: क्रिसमस की छुट्टी का बच्चों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन को वह काफी यादगार भी मना सकते हैं। क्रिसमस की छुट्टी के मौके पर आप अपने बच्चों के साथ  घर पर ही कुछ बेहतरीन क्रिएटिव एक्टिविटी भी कर सकते हैं। अगर आप भी इस मौके पर अपने बच्चों के साथ क्रिसमस को खास तरीके से सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो इस लेख में कुछ बेहतरीन एक्टिविटी के बारे में हम बताने वाले है। इन एक्टिविटी के माध्यम से आप अपने बच्चों के साथ छुट्टी का आनंद ले सकते हैं।

बच्चों के साथ बनाएं क्रिसमस कार्ड

क्रिसमस के मौके पर आप अपने बच्चों के साथ क्रिसमस कार्ड बना सकते हैं। क्रिसमस कार्ड बनाने के लिए आप बच्चों को रंगीन कागज, ग्लिटर और क्रेयॉन देकर क्रिसमस कार्ड डिजाइन करने को कहें। बच्चे कार्ड पर सांता, क्रिसमस ट्री का चित्र भी बना सकते हैं। इन कार्ड को घर पर आए मेहमानों को भी वह दे सकते हैं।

बच्चों के साथ सजाएं क्रिसमस ट्री

क्रिसमस के मौके पर आप अपने बच्चों के साथ क्रिसमस ट्री को सजा सकते हैं। यह काफी मजेदार एक्टिविटी होती है। आप बच्चों को इस पर गहनों और सितारों को सजाने के लिए कह सकते हैं। वहीं, इस पर लाइट्स भी लगता है। हालांकि, लाइट्स लगाते समय बच्चों को इसको लेकर सावधान रहना चाहिए।  

स्नो ग्लोब बनाएं

इस दिन आप अपने बच्चों के साथ स्नो ग्लोब बना सकते हैं। जार, पानी, ग्लिटर, और छोटे खिलौनों का उपयोग करके बच्चों को स्नो ग्लोब बनाने को कहें। अगर बच्चे करेंगे तो उन्हें काफी रोमांच लगेगा।

क्रिसमस की कहानी लिखना

क्रिसमस के मौके पर आप अपने बच्चों को क्रिसमस की कहानी लिखने के लिए कह सकते हैं। क्रिसमस क्यों मनाया जाता है आप उन्हें इस बारे में भी बता सकते हैं। उन्हें इसकी कहानी भी सुनाने को बोल सकते हैं। इस कहानी को बच्चों से नाटक के रूप में प्रस्तुत करने से कह सकते हैं।

क्रिसमस के मौके पर अगर आप जानना चाहते हैं कि कौन हैं Santa Claus? तो इस खबर को पढ़ लें।