Best Recipe to Stop Hair fall: आजकल बहुत सारे लोग बाल टूटने, कम उम्र में बाल सफेद होने और गंजेपन की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में बालों को बचाने के लिए लोग बाजार से महंगे-महंगे प्रोडक्ट खरीदकर लगाना शुरू कर देते हैं। अगर आप हेयर फॉल से परेशान हैं तो आपको अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सिर्फ बाहर से बालों पर कुछ लगा लेने से हेयर फॉल को कंट्रोल नहीं किया जा सकता है। चुकंदर (Beetroot) और आंवला (Amla) दोनों ही बालों के लिए रामबाण से कम नहीं है। यह दोनों पोषक तत्वों का पावर हाउस है।
इनका कॉम्बिनेशन बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन, खनिज के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। चुकंदर में फाइबर और नाइट्रेट होते हैं। वहीं चुकंदर में फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। आयुर्वेद में भी आंवला और चुकंदर को बालों के लिए फायदेमंद बताया गया है। यूं तो आप इनका जूस निकालकर पी सकते हैं। इसके अलावा इन दोनों चीजों से आप टेस्टी चीला भी बना सकते हैं। जो न केवल आपके लिए हेल्दी नाश्ता रहेगा बल्कि बालों की टूटने की समस्या को दूर करेगा।
चुकंदर-आंवाला चीला बनाने की विधि
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
1 चुकंदर
1 आंवला
1/2 कप बेसन
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टी स्पून काली मिर्च
स्वादानुसार नमक
चुंकदर-आंवाला चीला कैसे बनाएं?
चीला बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर और आंवला लें। अब दोनों चीजों को काट लें। फिर इनकी प्यूरी बना लें। इसके बाद एक बाउल में बेसन, चुकंदर की प्यूरी, नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं। इन्हें पकाने से पहले थोड़ा सा फ्रूट सॉल्ट डालें। ऐसा करने से चीला पकाते समय घोल फूल जाएगा। तैयार होने पर घोल को तवे पर कलछी की सहायता से फैला दें। दोनों तरफ अच्छे से पलट-पलट कर पका लें। चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।