Yoga for body shape and skin glow: महिला हो या पुरुष हर किसी को मोटे होने से डर लगता है। क्योंकि मोटापा न केवल खूबसूरती को कम देता है बल्कि कई बीमारियों को न्यौता भी देता है। वजन कंट्रोल में रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल, संतुलित डाइट, एक्सरसाइज और नियमित रूप से योग करने की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप बॉडी को शेप में लाना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए 5 ऐसे योगासन लेकर आए हैं जो आपके बैडोल शरीर को भी सुडौल बना सकते हैं। इसके साथ ही इन्हें करने से चेहरे पर निखार आता है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है। बस ये आपको रोजाना नियमित तौर पर करने हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

1- प्लैंक पोज (plank pose)

बॉडी को शेप में लाने के लिए आपको प्लैंक पोज करना चाहिए। इससे पेट, कंधे, गर्दन, पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इससे शरीर की अतिरिक्त कैलोरी और चर्बी घटाने में मदद मिलती है।

2- डाउनवर्ड फेसिंग डॉग (Downward Facing Dog)

यह आसन हैमस्ट्रिंग और कंधों को एक ही बार में टोन करता है। हैमस्ट्रिंग मांसपेशियां तीन मांसपेशियों का एक समूह होता है। जोकि ऊपरी पैर के पिछले हिस्से के नीचे तक जाती है। इससे पेट की मांसपेशियों भी टोन होती हैं।

3- कोबरा पोज (cobra pose)

कोबारा पोज करने से कंधे, रीढ़ और जांघों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसे करने से शरीर शेप में आता है। साथ ही शरीर को तरोताजा महसूस होता है।

4- बोट पोज (boat pose)

यह योग करने से पेट की मांसपेशियां टोन होती हैं। इसे रोजाना करने से पेट आकार में आता है। इसके साथ ही नसों में एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है।

5- ब्रिज पोज (bridge pose)

इसे खाली पेट अभ्यास करना बेहतर होता है। इससे पीठ मजबूत होती है। इसे करने से शरीर का निचला हिस्सा आकार में आता है। यानि अच्छी शेप मिलती है।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: पेट और कमर के किनारे लटकती चर्बी को कम करने के लिए रोजाना सुबह करें ये 2 योगासन