कई लोग अपने घर की छत या फिर बालकनी में ही होम गार्डनिंग करते हैं। इसमें लोग तरह-तरह की सब्जियां भी उगाते हैं। इससे उन्हें ताजी सब्जियां तो मिलती ही हैं, साथ ही पैसों की भी बचत होती है। दरअसल, होम गार्डनिंग आजकल शहरी जीवन का अहम हिस्सा बन चुकी है, जहां कम जगह और कम खर्च में भी सब्जियों की भरपूर फसल उगाई जा सकती है।

घर की छत या फिर बालकनी में सब्जियां उगाने के लिए अधिक मेहनत की भी जरूरत नहीं होती। ऐसे में अगर आप भी अपने होम गार्डन में सब्जियां उगाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां हम आपके लिए कुछ खास तरह की सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप घर की छत या बालकनी में आसानी से उगा सकते हैं।

धनिया

घर की छत या बालकनी में आप धनिया को आसानी से उगा सकते हैं। आप इसे किसी भी पुराने पॉट या फिर प्लास्टिक कंटेनर में उगा सकते हैं। धनिया लगाने के करीब 25 दिनों के बाद आप इसे हार्वेस्ट कर सकते हैं। इसकी खुशबू पूरे किचन गार्डन को महका देती है।

पालक लगाएं

आप पालक को घर की छत या बालकनी में भी आसानी से उगा सकते हैं। यह तेजी से बढ़ने वाली सब्जी है। इसे लगाने के करीब 30-35 दिनों में पत्तियां तोड़ने लायक हो जाती हैं। इसे सर्दी के मौसम में आसानी से उगाया जा सकता है।

गमले में लगाएं टमाटर

आप टमाटर को गमले में भी आसानी से उगा सकते हैं। यह बालकनी में लगाने के लिए सबसे परफेक्ट पौधा माना जाता है। इसे अधिक देखभाल की जरूरत नहीं होती। लगाने के करीब 40 दिनों बाद आप इसके पौधे से टमाटर तोड़ सकते हैं।

हरी मिर्च

हरी मिर्च को भी आप अपने होम गार्डन में उगा सकते हैं। इसका पौधा लगाने के बाद काफी तेजी से बढ़ता है और एक बार लग जाने के बाद यह कई महीनों तक मिर्च देता है। इसे आप मीडियम साइज गमले में भी आसानी से उगा सकते हैं।

मूली

आप मूली को भी अपने होम गार्डन में उगा सकते हैं। इसकी खेती करना काफी आसान होता है। इसे लगाने के करीब 30-45 दिनों बाद इसकी पत्तियों का उपयोग किया जा सकता है। वहीं, कुछ ही दिनों बाद आप इसकी जड़ों को भी उपयोग में ले सकते हैं।