How To Stop Hair Fall: आजकल हर दूसरा इंसान बाल टूटने की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में लोग बालों को सिर पर बचाए रखने के लिए तमाम तरीके अपनाते हैं। मार्केट में हेयर फॉल की समस्या को रोकने के लिए यूं तो तमाम तरीके के प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। लेकिन इनके कुछ फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी। महंगे होने के कारण ये हर किसी पहुंच से भी दूर हैं। ऐसे में अगर आप बालों का टूटना कम करना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में 5 चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। क्या हैं ये चीजें आइए जानें इसके बारे में।

सोयाबीन

अगर आप बालों को टूटना कम करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपनी डाइट में सोयाबीन को शामिल करना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में बिटामिन बी2, कैल्शियम, मैग्नीशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं। यह बालों को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

मेवे और बीज

बालों को मजबूत बनाने के लिए आपको मेवे और बीज को खाना चाहिए। आप डाइट में अखरोट, बादाम जरूर लें। बीजों की बात करें तो आपको कद्दू के बीज और अलसी खाना चाहिए। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स समेत कॉपर, आयरन आदि होता है।

अंडे

अगर आप अंडे खा सकते हैं तो आपके बालों के लिए यह फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसमें बायोटीन होता है। जो बालों की ग्रोथ के साथ मजबूती के लिए जरूरी है। इसे खाने से बालों का झड़ना कम होता है।

विटामिन सी

बालों के लिए विटामिन सी जरूरी होता है। इसलिए आपको डाइट में विटामिन सी से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। इन्हें खाने से कोलाजन का प्रोडक्शन बढ़ता है।

हरी सब्जियां

बालों को सुरक्षित रखने के लिए आपको हरी सब्जियां खाना चाहिए। इसके लिए आप पालक जरूर खाएं। इसके अलावा आपको चुकंदर, टमाटर, ब्रोकली भी खानी चाहिए। उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: पौष्टिक नाश्ता: 1 हफ्ते लगातार अनार के साथ खाएं ये 5 चीजें, शरीर दिखेगा जवां और चमकदार

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।