Tomato Skin Benefits: घरों में टमाटर का इस्तेमाल अमूमन खाना बनाने में किया जाता है। सब्जी का स्वाद बढ़ाने से लेकर सलाद में खाने तक में इसे खूब पसंद किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है आप टमाटर के जरिए अपनी खूबसूरती को भी बढ़ा सकते हैं। जी हां, क्योंकि टमाटर में विटामिन सी, विटामिन ई, लाइकोपीन होता है। यह सभी स्किन के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। आइए जानें इसे लगाने से क्या-क्या होते हैं फायदे और इस्तेमाल करने का सही तरीका।
त्वचा को निखारे
टमाटर में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह बेजान त्वचा को निखारने में मदद करते हैं। साथ ही पिगमेंटेशन को कम करते हैं। स्किन पर प्राकृतिक चमक लाने में मदद करता है।
अतिरिक्त तेल को करें कंट्रोल
टमाटर में रोमछिद्रों को सिकोड़ने और अतिरिक्त तेल को कम करने की क्षमता होती है। यह तैलीय और मुंहासों वाली त्वचा के लिए आदर्श होता है।
मुहंसों को दूर करने में करें मदद
टमाटर में हल्के अम्लीय गुण होते हैं जो बैक्टीरिया से लड़ते हैं। साथ ही मुंहासों को कम करते हैं। साथ ही मुंहासों को प्राकृतिक रूप से सुखाते हैं।
झुर्रियों को बढ़ने से रोके
टमाटर में लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह मुक्त कणों से लड़ते हैं। महीन रेखाओं, झुर्रियों और उम्र बढ़ने के शुरुआती लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं।
झुलकी त्वचा को दे आराम
टमाटर का गूदा लगाने से धूप से झुलसी त्वचा को आराम मिलता है। इसके साथ ही स्किन पर आई लालिमा कम होती है। टमाटर में स्किन को ठंडक देने और सूजन-रोधी गुण होते हैं।
दाग-धब्बों को करे कम
अगर आप टमाटर का नियमित रूप से उपयोग करते हैं तो इससे काले-धब्बे मिट सकते है। साथ ही दाग-धब्बे कम हो सकते हैं। त्वचा चिकनी और एक समान रंगत पा सकती है।
टमाटर को चेहरे पर कैसे लगाएं? (How to Apply Tomato on Face)
टमाटर को आप फेस मास्क के रूप में लगा सकते हैं। इसके अलावा टमाटर को सीधे चेहरे पर रगड़ भी सकते हैं। इसे लगाने के लिए आप टमाटर को स्लाइस में काट लें। इसे अपने चेहरे पर रगड़ें। फिर 5 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।