दही और गुड़: घर से निकलते समय अक्सर लोग दही-गुड़ (dahi gud ke fayde) खाकर निकलते हैं। माना जाता है कि ऐसा करना शुभ होता है। लेकिन असल में इसके अपने कुछ आयुर्वेदिक फायदे हैं। खाली पेट दही और गुड़ का सेवन गट बैक्टीरिया को बढ़ावा देने के साथ शरीर के लिए कई प्रकार से काम करता है। इतना ही नहीं ये बॉडी के मेटाबोलिक रेट को बढ़ा देता है जिससे खाना तेजी से पचता है, वेट बैलेंस करने में मदद मिलती है और फिर जो लोग वेट लॉस कर रहे होते हैं उनके लिए भी ये फायदेमंद है। लेकिन, गर्मियों में इसका सेवन कैसे फायदेमंद है। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
गर्मियों में घर से क्यों खाकर निकलें दही-गुड़-benefits of having dahi daily with gud ke fayde in summers
सुबह से रहती है शरीर में एनर्जी
गर्मियों में शरीर में सुबह से ही थकान और कमजोरी बनी रहती है। ऐसे में दही और गुड़ का सेवन थकान और कमजोरी को कम करने के साथ दिनभर शरीर को एनर्जी देता है। दरअसल, दही में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन सी है तो गुड़ में है आयरन जो कि खून बढ़ाने में मदद करता है। तो, जब आप इन दोनों को एक साथ खाते हैं तो शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
दोनों हैं बेहतरीन क्लींजर
दही और गुड़ का सेवन बेहतरीन क्लींजर की तरह काम करता है। ये दोनों मिलकर शरीर को अंदर से डिटॉक्स करते हैं और पेट साफ रखते हैं। इससे चेहरे पर चमक बढ़ती है और स्किन साफ रहती है। साथ ही एक्ने की समस्या नहीं होती है। इसके अलावा शरीर में ठंडक बनी रहती है और घमौरियों से बचाव होता है।
लू और डिहाइड्रेशन से बचाव होता है
दही और गुड़ का सेवन लू और डिहाइड्रेशन से बचाव में मददगार है। ये दोनों मिलकर शरीर में नमी बनाए रखते हैं और शरीर को मल्टी न्यूट्रीएंट्स से भर देते हैं। इसके अलावा ये शरीर के तापमान को बैलैंस रखते हैं जिससे लू और डिहाइड्रेशन से बचाव होता है।
सुबह ऐसे करें दही और गुड़ का सेवन
आपको करना ये है कि 1 कटोरी दही में 1 टुकड़ा गुड़ डालकर छोड़ दें। लगभग 20 मिनट बाद इसमें थोड़ा सा ठंडा पानी डालें और इसे पूरा खा जाएं। रोजाना सुबह ये काम करें। आप धीमे-धीमे अपने शरीर में असर देख पाएंगे।