Benefits Of Eating Oranges Everyday: सर्दी की शुरुआत हो गई है। इस मौसम में संतरा भी अब मार्केट में दिखने लगा है। संतरा को सर्दियों का सुपरफूड भी कहा जाता है। दरअसल, इसको हर रोज खाने से कई पोषक तत्व शरीर को मिलते हैं। सर्दी में खासतौर पर संतरा खाना फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी (Vitamin C) बड़े पैमाने पर पाया जाता है, जो सर्दी के मौसम में शरीर के लिए काफी लाभकारी होता है।

त्वचा के लिए हैं गजब के फायदे

हर रोज एक संतरा खाने से इससे चेहरे पर निखार आता है। चेहरे की चमक को बढ़ाने के लिए संतरे के रस को भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके रस में पाए जाने वाला विटामिन सी त्वचा के कोलेजन प्रोटीन को बढ़ाता है, जिससे चेहरे की चमक बढ़ती है। संतरा को खाने से त्वचा की झुर्रियां कम होती है। वहीं, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।

मोटापा को कम करता है संतरा

बहुत कम लोग ये जानते हैं कि संतरा भी मोटापा को कम करता है। जी हां, संतरा कम कैलोरी वाला होता है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। 100 ग्राम संतरे में करीब 40 ग्राम कैलोरी होती है। इसको खाना एकदम हेल्दी होता है। संतरे में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं। संतरा खाने से शरीर का फैट जल्दी बर्न होता है।

संतरे खाने का क्या है सही समय?

संतरा के पौष्टिक फल है, जिसका सेवन संतुलित मात्रा में किया जाना चाहिए। संतरे को आप हर रोज कम से कम एक खाया जा सकता है। आप एक दिन में दो या तीन भी खा सकते हैं। हालांकि, इसको सुबह और रात को खाने से बचना चाहिए। दोपहर में संतरा खाना सबसे बेस्ट होता है।