Summer Super Food Dates: खजूर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होने के कारण इसे सुपरफूड कहा जाता है। इसे खाने से कई तरह के फायदे होते हैं। हालांकि, देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होता है, जिसके कारण अधिकतर लोग गर्म चीजों के सेवन से परहेज करते हैं।

खजूर को डेली डाइट में करें शामिल

वैसे तो खजूर की तासीर गर्म होती है। हालांकि, आप इसको गर्मी के मौसम में भी सेवन कर सकते हैं। इस मौसम में भी इसे खाना पूरी तरह सुरक्षित होने के साथ-साथ फायदेमंद होता है। हालांकि, आप इसको सीमित मात्रा में ही सेवन कर सकते हैं। गर्म तासीर वाले होने के कारण भी इसको आप डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। अगर उचित मात्रा में आप सेवन करेंगे तो इससे बॉडी को फायदा पहुंचता है।

पोषक तत्वों का खजाना है खजूर

खजूर में फाइबर, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन B6 और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने के साथ-साथ गर्मी में कमजोरी, थकावट को कम करने के साथ-साथ पानी की कमी को भी पूरा करते हैं।

गर्मी में खजूर खाने के 5 फायदे

स्किन और बालों के लिए है फायदेमंद

गर्मी के मौसम में आप खजूर का सेवन कर सकते हैं। खजूर स्किन और बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को भी चमकदार बनाते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं। खजूर शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है, जिससे त्वचा स्वस्थ और दमकती नजर आती है।

बॉडी में बनी रहती है हाइड्रेशन

गर्मी के मौसम में शरीर से काफी संख्या में पसीना निकलता है। ऐसे में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। खजूर में इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स अधिक पाए जाते हैं, जो बॉडी में पानी की कमी को संतुलित करते हैं। आप खजूर को रात के समय पानी में भिगोकर सुबह खा सकते हैं। इससे शरीर को ठंडक मिलती है और बॉडी हाइड्रेटेड रहती है।

वर्कआउट के बाद करें सेवन

गर्मी के मौसम में शरीर जल्दी थक जाता है। सूरज की तेज किरणों और पसीने से बॉडी की एनर्जी तुरंत खत्म हो जाती है। ऐसे में खजूर से आपको नेचुरल ऊर्जा मिल सकती है। दरअसल, इसमें नेचुरल शुगर होता है, जिसके सेवन से बॉडी को तुरंत ऊर्जा मिलती है। अगर आप हर रोज वर्कआउट करते हैं, तो आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। आप इसे स्नैक्स में भी शामिल कर सकते हैं।

पाचन होता है बेहतर

गर्मी के मौसम में इसे खाने से पाचन बेहतर होता है। इसमें मौजूद तत्व पेट की आसानी से सफाई करते हैं। हर रोज दो से तीन खजूर खाने से पेट साफ रहता है। यह मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर रखता है, जिससे पाचन मजबूत होता है।

तनाव को दूर करता है खजूर

खजूर खाने से तनाव दूर होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन C और मिनरल्स इम्यून को भी बूस्ट करते हैं। खजूर में प्राकृतिक शुगर और मैग्नीशियम होता है, जो दिमाग को शांत करता है और तनाव को कम करने में मदद करता है। हर रोज खजूर खाने से मानसिक थकान भी दूर होती है।

खजूर को डेली डाइट में कैसे करें शामिल?

रातभर भिगोकर खाएं

खजूर को खाने के लिए आप इसे रातभर भिगोकर रख सकते हैं और सुबह खाली पेट खा सकते हैं। पानी में इसको भिगोकर खाने से इसकी गर्म तासीर कम होती है और शरीर को ठंडक भी मिलती है। इसको खाने से बॉडी में ऊर्जा मिलती है।

खजूर मिल्कशेक बनाएं

गर्मी के मौसम में आप खजूर मिल्कशेक भी बनाकर पी सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ ताजगी भरा होता है। इसको बनाने के लिए दूध, खजूर और थोड़ा सा इलायची पाउडर मिलाकर अच्छे से ब्लेंड कर लें। यह एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है। जिम करने के बाद आप इसका सेवन कर सकते हैं।

खजूर खाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • खजूर खाने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। गर्मियों के मौसम में दिन में सिर्फ 2 से 3 खजूर ही पर्याप्त हैं। इससे ज्यादा सेवन करने पर शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।
  • खजूर को खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से बचें। ठंडा पानी पीने से पाचन संबंधी कई तरह की परेशानियां भी हो सकती हैं।
  • इसको रात के समय नहीं खाना चाहिए। इसे रात के समय सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।