Amla: हिंदू पंचांग में कार्तिक का महीना बेहद शुभ माना जाता है। इस महीने का एक खास फल है आंवला जिसे अमृत फल भी कहा जाता है। कार्तिक के महीने (kartik maas special food) में इस फल को खूब खाया जाता है। माना जाता है कि इस फल को इस पूरे महीने में खाने (benefits of eating amla for one month) से आप कई प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं। खासकर इसलिए भी कि इस बदलते मौसम में लोग बीमार भी खूब पड़ते हैं। ऐसे में विटामिन सी से भरपूर इस फल को खाना सेहत के लिए हर प्रकार से फायदेमंद है। पर आज हम बात करेंगे सफेद बालों के लिए आंवला के फायदे। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

सफेद बालों की समस्या वाले इस 1 महीने जरूर खाएं आंवला-Amla for grey hair

सफेद बालों की समस्या से अगर आप परेशान हैं तो आंवला जरूर खाएं। दरअसल, ये फल बालों की रंगत बनाए रखने में मददगार है। इसके अलावा ये डैंड्रफ समेत बाल झड़ने की समस्या में भी कमी ला सकता है। लेकिन, सबसे ज्यादा ये सफेद बालों की समस्या वाले लोगों के लिए फायदेमंद है। क्योंकि आंवला मेलेनिन उत्पादन को बढ़ावा देता है।

कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि आंवले में मौजूद पोषक तत्व बालों के रोम में मेलेनिन उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं, जिससे संभावित रूप से सफेद बालों की समस्या में कमी आती है। इसके अलावा इसका विटामिन सी और आयरन सफेद बालों की समस्या को तेजी से कम करने में मददगार है।

आंवले से बालों को काला कैसे करें-How to use amla for grey hair

बालों को काला करने के लिए आप आंवले का इस्तेमाल काफी व्यापक तरीके से कर सकते हैं। जैसे कि
-सबसे पहले तो आप रोज 1 आंवला खाना शुरू करें।
-आप आंवले को उबालकर इसका पानी बना सकते हैं और इसे अपने बालों में लगा सकते हैं।
-दूसरा आप आंवले को पीसकर इसे अपने बालों में लगा सकते हैं जिससे बालों की रंगत अच्छी होती है।
-आप आंवले का पाउडर बना लें और इसे दही में मिलाकर बालों में लगाएं।

तो आंवले का इस प्रकार से इस्तेमाल करना आपके बालों की रंगत में सुधार ला सकता है। तो इन टिप्स की मदद लें और फिर सफेद बालों को काला करने के लिए इनका इस्तेमाल करें।