Beetroot and Amla Juice Benefits: चुकंदर और आंवला दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। रोजाना खाली पेट इसे पीने से शरीर में चमत्कारी बदलाव आपको खुद-ब-खुद महसूस होंगे। इनमें न केवल विटामिन, मिनिरल्स, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स होता है बल्कि इसे पीने से मेटाबोलिज्म भी बूस्ट होता है। जो लोग सुबह ये जूस पीते हैं उन्हें दिनभर शरीर में एनर्जी महसूस होती है। पेट साफ करने से लेकर शरीर को डिटॉक्स करने का काम ये जूस करता है। आइए जानते हैं कैसे घर पर आसानी से आप ये जूस बना सकते हैं और क्या-क्या हैं इसको पीने के फायदे।
फ्री रेडिकल्स को हटाए
अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन बेहद सुंदर नजर आए तो आपको रोजाना चुकंदर और आंवला का जूस पीना चाहिए। यह जूस एंटी-इंफ्लामेटरी होता है। यानि स्किन से फ्री रेडिकल्स को हटाकर ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करता है।
झुर्रियों को करे कम
आंवला में विटामिन सी होता है। इसलिए ये जूस पीने से झुर्रियां कम होती हैं। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। स्किन के नीचे कोलेजन बढ़ता है। इससे नेचुरल ग्लो आता है। यह हर तरह से स्किन के लिए फायदेमंद है।
वजन घटाने में करे मदद
मोटापे से आजकल हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। ऐसे में अगर आप वेट लॉस करने के लिए एक्सरसाइज करते हैं तो आपको इसके साथ-साथ सुबह खाली पेट चुकंदर, आंवले के जूस में गाजर मिलाकर पीना चाहिए।
चुकंदर और आंवला जूस रेसिपी (How to make amla beetroot carrot juice)
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
एक बड़े आकार का चुकंदर
2 आंवला
नींबू का रस
आधा कप पानी
घर पर कैसे बनाएं चुकंदर और आंवला का जूस?
चुकंदर और आंवले का जूस को बनाने के लिए आप सबसे पहले दोनों चीजों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इन्हें मिक्सी में डाल कर हल्का पानी के साथ पीस लें। अब आप इसको छान लें और गिलास में निकाल लें। आप इसमें नींबू का रस मिला सकते हैं। हर रोज आप इसका सेवन कर सकते हैं।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: पीरियड्स जल्दी लाने के घरेलू नुस्खे, सिर्फ प्रेग्नेंसी नहीं इन वजहों से भी डेट होती है लेट