Benefits of Applying Ice on Face: कटरीना कैफ हो या आलिया भट्ट चेहरे पर बर्फ अप्लाई करती हैं। कोई सुबह उठकर बर्फ के पानी से मुंह धोता है तो कोई मेकअप करने से पहले चेहरे पर बर्फ से सिकाई करता है। कोई सुबह उठने के तुरंत बाद बर्फ से भरे कटोरे में चेहरे को डिप करता है। यह एक खास ब्यूटी स्टेप है। जिसे फॉलो करने से कई तरह से स्किन को फायदा मिलता है। सोने के बाद अक्सर लोगों को मुंह सुबह उठने पर सूज जाता है ऐसे में फ्रेश लुक पाने के लिए आप ये तरीका अपना सकते हैं। इतना ही नहीं चेहरे पर बर्फ लगाने से एक-दो नहीं बल्कि कई तरह के फायदे होते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे (Benefits of rubbing ice on face)
थकान करे दूर
चेहरे की थकान को दूर करने के लिए आप बर्फ लगा सकते हैं। इससे आपको तरोताजा महसूस होगा। साथ ही चेहरे की पफीनेस भी कम होगी। बर्फ लगाने से चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। स्किन ग्लोइंग नजर आती है।
मुंहासे करे कम
बारिश के मौसम में पसीना ज्यादा आने से पोर्स बंद हो जाते हैं। ऐसे में पिंपल्स की दिक्कत होने लगती है। इस समस्या को आप काफी हद तक बर्फ लगाकर कम कर सकती हैं। बर्फ चेहरे पर लगाने से ऐक्ने कम करने में मदद मिलती है।
स्किन को रखे जवां
बर्फ का पानी या बर्फ चेहरे पर लगाने से चेहरा लंबे समय तक जवान रहता है। क्योंकि इससे सेल्स रिकवरी में मदद मिलती है। इतना ही नहीं यह झुर्रियां जल्दी आने से भी रोकती है। चेहरे की स्किन इससे टाइट रहती है।
चेहरे पर बर्फ कैसे लगाएं? (Best time to apply ice on face)
बर्फ को चेहरे पर डायरेक्ट नहीं लगाएं। इससे स्किन खराब हो सकती है। हमेशा बर्फ के टुकड़े को सूती कपड़े में लपेटकर धीरे-धीरे चेहरे पर अप्लाई करें। इससे कभी एक बार में 2 मिनट से ज्यादा मसाज न करें। ज्यादा से ज्यादा 10 मिनट ही इसे अप्लाई करें। बर्फ को हमेशा चेहरे पर सर्कुलर मोशन में लगाना चाहिए।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: चावल के आटे से बनाएं ये 2 फेस पैक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ये Korean Beauty Hacks
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।