चुकंदर का उपयोग भारतीय किचन में बड़े पैमाने पर होता है। सलाद से लेकर सब्जी बनाने तक में इसका उपयोग किया जाता है। इसके सेवन से कई फायदे भी होते हैं। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स पाए जाते हैं, जो बॉडी के लिए बेहतर तो होते ही हैं, साथ ही यह स्किन को भी बेहतर रखने में मदद करते हैं।

आप इससे चुकंदर आइस क्यूब्स भी तैयार कर सकते हैं। स्किन पर इसे लगाने से चेहरे पर फ्रेशनेस और ग्लो बना रहता है। अगर आपको भी स्किन में डलनेस, पिग्मेंटेशन या ऑयलीनेस की समस्या है, तो चेहरे पर चुकंदर आइस क्यूब्स लगाना बेहतर होता है।

चुकंदर आइस क्यूब्स कैसे करें तैयार?

चुकंदर आइस क्यूब्स को तैयार करना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले ताजे चुकंदर को सही से धोकर काट लें। अब इसे ब्लेंडर में डालकर पेस्ट बना लें। इसमें आप गुलाबजल और नींबू का रस भी मिला सकते हैं। अब इस पेस्ट को आइस क्यूब ट्रे में डालकर फ्रीजर में जमा लें। इस तरह कुछ ही घंटों में आप नेचुरल चुकंदर आइस क्यूब्स तैयार कर सकते हैं।

चेहरे पर कैसे लगाएं चुकंदर आइस क्यूब्स?

चुकंदर आइस क्यूब्स को आप अपने चेहरे पर आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए सुबह या फिर रात के समय चेहरे को साफ पानी से धो लें। अब एक चुकंदर आइस क्यूब को कॉटन के कपड़े में लपेटें और चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें।

चुकंदर आइस क्यूब्स लगाने के फायदे

चेहरे पर चुकंदर आइस क्यूब्स लगाने से स्किन को तुरंत ठंडक और ताजगी मिलती है। चुकंदर आइस क्यूब्स को नियमित रूप से स्किन पर लगाने से चेहरे की डलनेस कम होती है, जिससे स्किन ग्लो करने लगती है। इससे पिंपल्स और दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिलती है। चुकंदर आइस क्यूब्स आंखों के नीचे सूजन या थकान के निशानों को भी कम करने में फायदेमंद होते हैं।