वेजिटेरियन और नॉ़न वेजिटेरियन के बीच अंडा बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जो लोग सही मात्रा में प्रोटीन का सेवन करना चाहते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें नॉन वेज नहीं चाहिए उनके लिए अंडा बेहतर ऑप्शन हो सकता है। अंडा खाना आजकल काफी मशहूर ट्रेंड बन चुका है। एंडे में केवल प्रोटीन ही नहीं बल्कि इससे ज्यादा चीजें होती हैं। न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार आपको हर रोज एक या दो अंडे खाने चाहिए। इसमें न्यूट्रिएंट्स, मिनरल्स और विटामिन भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके साथ ही यह आसानी से बनने वाली डिश है। मेडिकल स्टडीज के अनुसार हमें दिन में केवल दो अंडे खाने चाहिए। वहीं एक हफ्ते में 6-8 अंडे खाने चाहिए। इससे आपके शरीर को बैलेंस रहने में मदद मिलती है। डॉक्टर तरनजीत कैर ने कहा- जब भी आप अंडा खाएं इस बात का ध्यान रखें कि आप पीले भाग को ना छोड़ें क्योंकि इसमें बहुत अधिक मात्रा में विटामिन मौजूद होते हैं। हालांकि जिन लोगों का कोलेस्ट्रोल लेवल ज्यादा है उन्हें अंडे का केवल सफेद हिस्सा खाना चाहिए।
Speed News: जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें
[jwplayer fCKXdXhp]
न्यूट्रिशियस- अंडे प्रोटीन का बहुत उच्च स्रोत होते हैं। इसके अलावा इनमें विटामिन ए, विटामिन बी, विट्मिन बी5, विटामिन बी12 और विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। इसमें पोटाशियम, जिंक, कैल्शियम और सेलेनियम भी पाया जाता है।
गुड कोलेस्ट्रोल को बढ़ाता है- हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रोल पाए जाते हैं। इसमें एक गुड और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल होता है। अंडा गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।
Read Also: देसी अंडे या सफेद अंडे? जानिए- कौनसे अंडे हैं ज्यादा फायदेमंद
दिमाग के विकास में सहायक- अंडे में मौजूद कोलीन दिमाग के विकास में अहम भूमिका निभाता है। केवल एक अंडे में 100एमजी कोलीन पाया जाता है। ये आपके दिमाग को तेज बनाने में सहायक होता है।
एंटीऑक्सीडेंट- अंडे एंटीऑक्सीडेंट के बहुत उच्च स्रोत होते हैं। ये आंखो के लिए बेहद लाभदायक होने के साथ ही नुकसानदायक बीमारियों और इंफेक्शन को दूर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा उम्र से संबंधित बीमारियों के चांस को कम करते हैं। अंडे का पीला भाग विटामिन ए से भरपूर होता है, जिससे अंधापन दूर होता है।
Read Also: Video: ऐसे तैयार किया जाता है नकली अंडा!
ज्यादा खाना खाने से बचाता है- अगर आप अपने दिन की शुरुआत अंडे से करते हैं तो आपको बहुत जल्द भूख नहीं लगेगी। इसकी मदद से आप अनहेल्दी जंक फूड खाने से बचेंगे।

