चेहरे पर लाल निशान होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। मुंहासों के निशान या कई बार चोट लग जाने की वजह से भी आपकी त्वचा पर लाल निशान हो जाते हैं। लाल निशानों की वजह से आपकी त्वचा की सुंदरता कम हो जाती है। साथ ही आपका चेहरा कई बार भद्दा भी लगने लगता है। चेहरे से लाल धब्बे हटाने के लिए टमाटर का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। टमाटर में कई पोषक तत्व होते हैं जो आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। साथ ही त्वचा की रंगत सुधारने में मददगार होते हैं। लाल धब्बों की वजह से कई बार खुजली भी होने लगती है जिसे टमाटर की मदद से हटाया जा सकता है। त्वचा की इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए टमाटर का कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। तो आइए आपको इसके इस्तेमाल के तरीकों के बारे में बताते हैं।
टमाटर का इस्तेमाल:
लाल धब्बों को हटाने के लिए आप टमाटर को दो हिस्सों में काट लें। उसके बाद इसे त्वचा पर रब करें। रब करते समय ध्यान रहे कि टमाटर का गूदा आपकी त्वचा पर लगे। इस पल्प को आधे घंटे तक त्वचा पर लगे रहने दें उसके बाद त्वचा को पानी से धो लें।
टमाटर का जूस:
त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए टमाटर के जूस का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। यह त्वचा से दाग-धब्बे हटाने में मदद करता है। इसके लिए टमाटर से जूस निकाल लें। इस जूस को 1 घंटे तक चेहरे पर लगे रहने दें। उसके बाद चेहरे को धो लें।
टमाटर मास्क:
लाल धब्बों को ठीक करने के लिए टमाटर से बने मास्क का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह मास्क बनाने के लिए एक टमाटर को मैश करके उसका गूदा निकाल लें। इस गूदे को त्वचा पर 1 घंटे तक लगे रहने दें। उसके बाद चेहरे को धो लें। यह मास्क मॉइश्चराइज की तरह भी काम करता है।
टमाटर और शहद:
शहद में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा से लालपन को दूर करने में मदद करते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आधा कर टमाटर के जूस में 2-3 चम्मच शहद मिला लें। अब इसे प्रभावित क्षेत्र पर लगाकर 15-20 मिनट तक लगे रहने दें।