डैंड्रफ की समस्या आजकल सभी को रहती है। स्कैल्प के शुष्क होने की वजह से खुजली और डैंड्रफ की समस्या हो जाती है। डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए लोग कई केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने लगते हैं। यह केमिकल वाले प्रोडक्ट बालों के लिए नुकसानदायक होते हैं। केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की बजाय आप प्राकृतिक चीजों की मदद से डैंड्रफ की समस्या को दूर कर सकते हैं। इसके लिए मेहंदी का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। मेहंदी में एंटी-फंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ना सिर्फ बालों को मजबूत बनाती है बल्कि डैंड्रफ की समस्या को दूर करने में भी मदद करती है। मेहंदी से बने हेयर मास्क डैंड्रफ की समस्या दूर करने में मदद करते हैं। तो आइए आपको मेहंदी से बने इन हेयर मास्क के बारे में बताते हैं।

मेहंदी, नींबू और दही:
इस हेयर मास्क के लिए 4 चम्मच मेहंदी नींबू का रस और दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों की जड़ों से सिरे तक लगाएं। इस पैक को 30 मिनट तक लगे रहने दें। उसके बाद शैम्पू से बालों को धो लें।

अंडा और मेहंदी:
इस हेयर पैक मास्क को बनाने के लिए 3 चम्मच मेहंदी में पानी, 1 चम्मच ऑलिव ऑयल और 2 अंडे का सफेद भाग मिलाकर मास्क बना लें। इस मास्क को 30 मिनट तक बालों पर लगे रहने दें उसके बाद पानी से बालों को धो लें।

सरसों का तेल और मेहंदी:
डैंड्रफ की समस्या दूर करने का यह सबसे प्रभावी उपाय है। इससे हेयर मास्क बनाने के लिए 250 एमएल सरसों के तेल में मेहंदी की पत्तियां और 1 चम्मच मेथीदाना मिलाकर गर्म कर लें। इस तेल को रात भर ठंडा करने के लिए रख दें। सुबह इसे छानकर तेल से बालों में मसाज करें। यह तेल 1 घंटे तक बालों में लगे रहने दें। उसके बाद शैम्पू से बाल धो लें।

मेहंदी, ऑलिव ऑयल और मेथीदाना:
यह हेयर मास्क बनाने के लिए 4 चम्मच मेहंदी पाउडर में नींबू का रस, 1 चम्मच ऑलिव ऑयल, सिरका और 1 चम्मच मेथीदाने का पाउडर और 2 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों की जड़ों से सिरों तक लगाकर 2-3 घंटे तक लगे रहने दें। उसके बाद बालों को शैंम्पू से धो लें।