हर महिला चाहती है कि वो जो कपड़े पहने उसमें वो सुंदर दिखे। इस दुनिया में हर बॉडी टाइप की महिलायें मिलेंगी, ऐसे में वो कपड़े कैसे ढूँढें जो उनके आकार पर जचें? कई बार ऐसा होता है कि जब हम कपड़े खरीदते हैं वो देखने में तो अच्छे लगते हैं लेकिन जब उन्हें पहनकर देखते हैं तो वो अच्छे नहीं लगते हैं। इसमें शरीर का कोई दोष नहीं होता है।
दरअसल अपने बॉडी टाइप के बारे में जानें, और बाकि सब कुछ छुपाकर अपनी सबसे बढ़िया खूबी को फैशन से खूबसूरत दिखाएं। हम कभी भी अपने शरीर के मुताबिक कपड़े नहीं खरीदते बल्कि जो पसंद आता है वही लेते हैं। यह एक आम बात है, अधिकतर लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती है कि हमें अपने शरीर के आकार और रूप के मुताबिक कपड़े पहनने चाहिए। इन कपड़ों को पहनकर आप भी खूबसूरत लग सकते हैं। आइये जानते हैं किस तरह से कपड़े चुनें-
सेब के आकार का शरीर: अगर आपका शरीर सेब के आकार जैसा है तो आपको ऐसे कपड़े पहनने चाहिए, जिससे उनकी कमर और पेट के हिस्से पर ध्यान ना जाए। ‘v’ गले की ड्रेस, टॉप या ‘A’ लाइन की ड्रेस पहनना आपको और खूबसूरत बना सकता है। ऐसी जींस या पेंट ना पहने जो बिल्कुल आपकी स्किन से चिपकी हो इससे आपकी टांगे मोटी लगने लगती हैं। इसके अलावा High-Waisted Shorts के साथ हाई-हील, सैंडल का यूज करें, इससे आपकी खूबसूरती में और निखार आएगा। वहीं, टाईट-फिट ड्रेस, बॉक्सी-स्कर्ट, भद्दे या बेढंगे जीन्स जैसे कपड़े कतई न पहनें।
नाशपाती (पीयर) आकार का शरीर: अगर आपकी कमर पतली है और कूल्हे या Hips बड़े आकार के हैं तो आपके शरीर को Pear Body Shape का कहा जाएगा। इसमें शरीर का आकार एप्पल शेप बॉडी टाइप के बिलकुल विपरीत है। इसमें आपका नीचे का हिस्सा भारी है और इस आकार में औरतों के नितंब छाती से बढ़े होते हैं। Pear Body Shape की महिलाओं को Scoop-Neck या Boat-Neck स्टाइल का Tops इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपका शरीर कंधों से कम चोड़ा और नीचे से बाहर की तरफ निकला हो तो आपको अपने कंधों को निखारने की जरूरत होती है इसके लिए गले में स्कार्फ, पश्मीना का स्टोल या रंगीन ज्वैलरी पहन सकती हैं।
सीधा सपाट शरीर: अगर आपके शरीर पर प्राकृतिक रूप से कट नहीं है और आप चाहती है तो कपड़ों और बाकी चीजों से यह बनाया जा सकता है। अपनी कमर के नीचे बेल्ट पहने। कमर की लम्बाई तक के टॉप पहनने चाहिए। गर्दन और कंधों को उभरने के लिए स्कार्फ और ज्वैलरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्कर्ट, टॉप, जैकेट्स आपको और सुंदर बना सकते हैं। इस तरह के शारीरिक आकार वाली महिलाओं को Tube tops जैसे ड्रेस इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि इन कपड़ों को पहनकर आप न सिर्फ आकर्षक दिखें, बल्कि यह आरामदायक भी हो।
कमर से पतले शरीर: अगर आपके शरीर का शेप इस तरह का है तो आप बहुत किस्मत वाली हैं। इसमें आपको अपने इस कर्व को और उभारने की जरूरत है। इसके लिए अपने टॉप को अपने पेंट में रखें। इससे आपकी कमर अधिक उभर कर आती है। ‘v’ गले के टॉप और ड्रेस पहन कर आप अपने दोस्तों के सामने और सुंदर दिख सकती है। इस तरह के शारीरिक आकार वाली महिलाओं को Tapered Ankle Trouser or Jeans या बेढंगे शर्ट, Narrow Shouldered Tops आदि नहीं पहनना चाहिए।