टिक टॉक एप्प तेजी से उभर रहा है। काफी कम वक्त में ही बड़ी तादात में लोग इससे जुड़ जुके हैं। ऐसा नहीं है कि इस पर केवल साधारण लोग ही इस प्लेटफॉर्म पर है, बल्कि बहुत से नामी चेहरे भी टिक टॉक पर मौजूद हैं। तरह तरह के वीडियो बनाकर फेसबुक, ट्विटर और वाट्सएप्प पर शेयर करते हैं। हर वर्ग के लोग इन वीडियोज के फैन हैं। लोग देखने के साथ साथ यहां वीडियो बनाना भी पसंद करते हैं। लोग घर बैठे, घूमने और कहीं बाहर घूमने जाने के दौरान वीडियो बनाकर शेयर करते हैं। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। कश्मीर के कुछ ऐसे ही वीडियोज हम आपके लिए लाए हैं, जिन्हें देख आप जन्नत की खूबसूरती का अंदाजा लगा सकते हैं।
वादियों के बीच झूमती खूबसूरत लड़की: टिक टॉक बना यह वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है। इसे 90 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि लड़की एक हिंदी गाने पर झूम रही है।
खूबसूरत वादियां: टिक टॉक पर बना यह वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक करीब 86 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो में कश्मीर की खूबसूरत वादियों को दिखाया गया है। जिसमें उड़ते पक्षियों के अलावा कोई और नहीं है। बैकग्राउंडर में कश्मीर पर ही आधारित एक गाना भी है।
डल झील: टिक टॉक पर जन्नत की खूबसूरती को दिखाने वाले कई वीडियोज हैं। अभी जो वीडियो हम लाए हैं वह है श्रीनगर के डल झील का। यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 53 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो में कश्मीर पर बेस्ड एक गाना बज रहा है।
सफेद चादर से ढ़के रास्ते: टिक टॉक के इस वीडियो को बेहद पसंद किया जा रहा है। यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को करीब 35 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। वीडियो की शुरूआत से लेकर आखिर तक केवल बर्फ की बनी चादर की दिखाई देती है। बर्फ ने सड़क और पेड़ों को ढ़क रखा है। वीडियो में ही शायरी भी है। जिसे भी खूब पसंद किया जा रहा है।