Plant Wall Ideas Indoor: अगर आप घर किसी खाली दीवार को सजाने का कोई नया तरीका ढूंढ रहे हैं, तो इनडोर प्लांट वॉल पर विचार कर सकते हैं। जीवित या आर्टिफिशियल पौधों से ढकी इनडोर प्लांट वॉल, चाहे अलग-अलग गमलों में लगाई गई हों या फिर एक साथ जोड़कर सभी तरह से देखने में बहुत सुंदर लगती है। इसमें आप अपनी पसंद मुताबिक कोई भी कलाकृति बनावा सकते हैं।

इसके लिए आप कौन से पौधे चुनते हैं, इसके आधार पर आपके घर की हवा भी शुद्ध हो सकती है। हरियाली न केवल तनाव कम कर सकती है बल्कि कमरे को नेचुरल लुक भी देती है। यहां हम आपके लिए कुछ DIY Plant Wall Designs Ideas लेकर आए हैं। अगर आप हरियाली के शौकिन हैं तो आपको यह जरूर पसंद आएंगे।

फ्रेमयुक्त जीवित दीवार

घर के ड्राइंग रूम में आप फ्रेमयुक्त जीवित दीवार तैयार करवा सकते हैं। पौधों और अन्य हरियाली के मिश्रण से बनी यह सजीव दीवार प्रदर्शनी एक कलाकृति की तरह तैयार की गई है। इसमें लिविंग वॉल कंटेनर और फ्रेम लकड़ी, कॉर्क, धातु वगैरह से बनाए जा सकते हैं। ऐसी सामग्री चुनें जो आपकी सजावट के लुक और फील को निखारे।

फेल्ट पॉकेट प्लांट वॉल

इस तरह की फेल्ट सिस्टम बिना ज़्यादा मेहनत के आपकी दीवार पर ढेर सारे छोटे पौधे टांगने का एक बेहतरीन तरीका है। इसके अलग-अलग पॉकेट मध्यम आकार के हवादार पौधों या पोथोस से भरे छोटे गमलों के लिए एकदम सही हैं। आप अलग-अलग पौधों को मिला-जुलाकर इसमें लगा सकते हैं।

नकली घास की दीवार

इसमें में दीवार को कृत्रिम घास से ढका गया है। यह देखने में काफी हरा-भरा लगेगा। घर को सजाने का यह बजट-अनुकूल तरीका है। इसे आप बॉलकनी में ट्राई कर सकते हैं।

सफेद पेगबोर्ड हरी दीवार

आप इस तरह की सफेद पेगबोर्ड लिविंग वॉल आइडिया ट्राई कर सकते हैं। यह नया और आधुनिक लगता है। इसे अपनी मर्जी से कस्टमाइज या बदला जा सकता है। ज्यादातर हार्डवेयर स्टोर पेगबोर्ड बेचते हैं जिन्हें आप अपनी पसंद के किसी भी स्थान के आकार में काट सकते हैं।