Eid Mubarak Mehndi Design 2023: ईद मुसलमानों का सबसे अहम त्योहार है जो रमज़ान के 30 रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है। प्यार और भाईचारा का ये त्योहार देशभर के मुसलमान धूम-धाम से मनाते हैं। देश और दुनिया में ईद का त्योहार तीन दिनों तक मनाया जाता है। ईद के जश्न की बात हो और उसमें मेहंदी का रंग नहीं भरा हो तो त्योहार फीका दिखेगा। ईद के दिन सजने संवरने की तैयार महिलाएं रमजान के रोज़े के दौरान ही करना शुरू कर देती हैं। ईद के दिन हाथों में कैसी मेहंदी लगाना है और कैसी चूड़ियां पहनना है ये सब तैयारियां पहले से ही महिलाओं की लिस्ट में शामिल होती है।

ईद के दिन महिलाएं सजने संवरने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देती। इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए महिलाओं का सबसे ज्यादा ज़ोर मेहंदी लगाने पर रहता है। ईद से एक दिन पहले यानि चांद रात को महिलाएं हाथों पर मेंहदी लगाने के लिए आधी रात तक जागी रहती हैं। ईद के दिन शादीशुदा महिलाएं और बच्चियां खासतौर पर मेहंदी लगती है। इस दिन आप हाथों पर शेडिड फ्लोरल डिजाइन लगा सकती है।

हम आपको फ्रंट हैंड से लेकर बैक हेंड तक के लिए फ्लोरल स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन दिखाते हैं जिन्हें आप असानी से अपने हाथों पर लगा सकती है। ये मेहंदी डिजाइन ना सिर्फ देखने में खूबसूरत दिखते हैं बल्कि इन्हें लगाना भी बेहद असान होता है। आइए जानते हैं कि आप ईद के दिन कौन-कौन से मेहंदी के डिजाइन हाथों पर लगा सकती हैं।

ईद के दिन आप भी हाथों को खूबसूरत मेहंदी के डिजाइन से सजाना चाहती है तो मेंहदी के इन खास पैटर्न को अपने हाथों पर लगा कर सकती हैं।
फ्रंट हैंड को फुल कवर करने के लिए इस मेहंदी डिजाइन को हाथों पर लगाएं। ये डिजाइन हाथों पर बेहद खूबसूरत दिखेंगे।
फ्रंट हैंड के लिए ईद स्पेशल मेहंदी डिजाइन
मेहंदी डिजाइन
उंगलियों को सजाना है तो इस मेहंदी को लगाएं।
फ्रंट हैंड के लिए ईद स्पेशल मेहंदी डिजाइन
इन फ्लोरल डिजाइन को हाथों पर लगाना बेहद असान काम है।
ईद के लिए साइड बैकहैंड लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन