Weight Loss Diet Fruits: फल सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। वजन बढ़ाने से लेकर वजन घटाने के लिए इनका सेवन फायदेमंद बताया जाता है। फल खाने से शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। इतना ही नहीं फल न केवल सेहत बल्कि सुंदरता को भी बनाए रखने में मददगार साबित हो सकते हैं। यूं तो केला और सेब दोनों ही शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। केले एनर्जी बढ़ाते हैं। सेब में फाइबर कंटेट होता है। लेकिन क्या आपको पता है केला या सेब वजन घटाने के लिए कौन सा फल बेहतर होता है, आइए जानते हैं।
जानिए कितनी होती है दोनों में कैलोरी
सबसे पहले तो ये जानिए केले और सेब में कैलोरी और पोषक तत्वों की मात्रा अलग-अलग होती है। इसलिए इन्हें खाने के फायदे भी अलग-अलग होते हैं। अगर आप एक मध्यम आकार का केला खाते हैं तो आपको लगभग 10- से 105 कैलोरी मिलेगी। साथ ही 25 से 28 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और करीब 3 ग्राम फाइबर मिलता है। वहीं अगर सेब की बात करें तो एक सेब खाने से आपको लगभग 95 कैलोरी मिलती है। वहीं 25 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 4 ग्राम फाइबर मिलता है। साथ ही केले में पोटेशियम और विटामिन B6 भी होता है ।
वजन कम करने के लिए क्या खाएं?
केले में सेब की तुलना में अधिक चीनी होती है। ऐसे में अगर आप एक्सरसाइज के लिए तुरंत एनर्जी चाहिते हैं तो आपको केले का सेवन करना चाहिए। वहीं सेब में कम कैलोरी होती है। इसे खाने से पेट भरा महसूस होता है। यह दोनों चीजें ही आप अलग-अलग समय पर जरूरत के हिसाब से ले सकते हैं। वजन घटाने के लिए आप फिजिकली एक्टिव रहते हुए बैलेंस डाइट लें। इसके साथ आप दोनों ही चीजें खा सकते हैं। उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: हेल्दी और खूबसूरत बेबी पाने के लिए प्रेग्नेंसी के दौरान अपनाएं ये खास टिप्स, डाइट में शामिल करें 3 चीजें
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।