Baisakhi Food: भारत में बैसाखी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार की पंजाब और आसपास के इलाकों में काफी धूम रहती है। पंजाब और हरियाणा में इस त्योहार को फसल काटने की खुशी में सेलिब्रेट किया जाता है। सिख समुदाय के लोग इस त्योहार के साथ नव वर्ष की भी शुरुआत करते हैं।
बैसाखी पर बनाए जाते हैं खास पकवान
इस दिन लोग पारंपरिक गीत और नृत्य से अच्छी फसल के लिए भगवान को धन्यवाद देते हैं। वहीं, पंजाब और हरियाणा में इस दिन विशेष तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं। ऐसे में हम उन पांच पकवान के नाम बताएंगे, जिसको आप भी अपने घर आसानी से तैयार कर सकते हैं।
कढ़ी पकौड़ा
पंजाब में कढ़ी और पकौड़े को लाजवाब तरीके से बनाया जाता है। इसको घर के सभी सदस्य एक साथ बैठकर खाते हैं। कढ़ी और पकौडे़ को दही के साथ तैयार किया जाता है। इसको गरमा-गरम चावल और रोटी दोनों के साथ खाया जाता है।
पिन्नी के लड्डू
बैसाखी के मौके पर घर आए मेहमानों के लिए पिन्नी का लड्डू तैयार किया जाता है। इसी से मेहमानों का स्वागत भी किया जाता है। इसको देसी घी के साथ तैयार किया जाता है। इसको खाते ही लड्डू मुंह में घुलने लगता है। इसका टेस्ट काफी शानदार होता है।
कड़ा प्रसाद
कड़ा प्रसाद को इस दिन गेहूं के आटे, घी, चीनी और गुड़ से खास तरह से तैयार किया जाता है। इसका धार्मिक महत्व भी है। इसको गुरुद्वारों में भी भोग लगाया जाता है। यह प्रसाद केवल एक मिठाई नहीं, बल्कि सेवा, बराबरी, और श्रद्धा का प्रतीक भी है।
सरसों का साग और मक्के की रोटी
बैसाखी के मौके पर पंजाब में सरसों का साग और मक्के की रोटी बनाई जाती है। यह व्यंजन पंजाब की सबसे पसंदीदा व्यंजनों में से एक है। इस दिन सरसों के पत्तों के साग को घी के साथ परोसा जाता है। इससे मक्के की रोटी खाई जाती है।
पिंडी छोले
पिंडी छोले एक खास किस्म के छोले होते हैं, जिसको सूखे मसालों के साथ तैयार किया जाता है। इसका स्वाद तीखा और जायकेदार होता है। आगे पढ़िएः इन 5 पौधों से पास भी नहीं आते सांप, घर की बालकनी में लगाने से 100 फीट रहते हैं दूर