Weight Gaining Baby Food: 6 माह तक के बच्चे के लिए मां का दूध ही संपूर्ण और सर्वोत्तम आहार बताया गया है। 6 महीने के बाद बच्चों को बहुत लाइट चीजें खाने में दी जाती हैं। एक साल के बाद बच्चे की डाइट में हेल्दी चीजें शामिल करने की कोशिश की जाती है। कई बार बच्चे अंडरवेट हो जाते हैं। ऐसे में पेरेंट्स को यही चिंता सताती है कि बच्चों को ऐसा क्या खिलाया जाए जिससे हेल्दी तरीके से बच्चे का वजन बढ़ने लगे। पतले-कमजोर बच्चे को मोटा करने के लिए सर्दियों में कुछ रेसिपी शामिल कर सकते हैं। इनसे वजन बढ़ने के साथ हड्डियां भी मजबूत होंगी।
1- घी
जैसे ही आपका बच्चा 7 महीने का होता है तो आप उसे घर में बना घी लिमिटेड मात्रा में खिला सकते हैं। बच्चे को घी में दलिया या खिचड़ी बनाकर खिला सकते हैं। इससे बच्चे का वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
2- केला
बच्चे के 6 महीने का होने के बाद आप उसे केला खिलाना शुरू करें। इससे दुबले-पतले बच्चे का वजन बढ़ेगा। आप बच्चे को बनाना मेश करके दे सकते हैं। बड़े बच्चे को ऐसे ही केला खाने के लिए दे सकते हैं। वहीं उन्हें केले से तैयार शेक भी ऑफर कर सकते हैं। रोजाना उसे ये जरूर खिलाएं।
3- अंडे
8 महीने के बाद बच्चे की डाइट में अंडे शामिल कर सकते हैं। इससे उनका वजन बढ़ेगा साथ ही शरीर मजबूती आएगी। यह प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत होता है। यह देने से ब्रेन डेवलपमेंट में मदद मिलती है।
4- ड्राई फ्रूट्स
बच्चे को 8 महीने होने के बाद आप उसे ड्राई फूट्स पाउडर दे सकते हैं। बड़ा होने पर आप उसे पानी में भीगे हुए सूखे मेवे खाने के लिए दे सकते हैं। रोजाना इसे देना शुरू करें।
5- शकरकंदी
वजन बढ़ाने के लिए यह मदद करता है। एनर्जी का अच्छा स्त्रोत है। इसे उबालकर या घी में रोस्ट करके खिला सकते हैं। साथ ही बच्चे को फुल फेट क्रीम वाला दूध दे सकते हैं।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।
