Worst time to eat mangoes: गर्मियों के दिनों में आम, तरबूज, खरबूज जैसे फलों से बाजार गुलजार हो जाते हैं। इन फलों में सबसे ज्यादा इंतजार लोगों को आम का रहता है। आम को फलों का राजा कहा जाता है। इसका मीठा-मीठा स्वाद हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। कोई मैंगो जूस तो कोई मैंगो आइसक्रीम का दीवान होता है। बाजार में आम की कई वैराइटी उपलब्ध होती हैं। ऐसे में लोग बड़े चाव से इसे खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है आम को भी खाने का सही और गलत समय (Best and Worst time to eat mangoes) भी होता है। गलत समय पर आम खाने से आपको कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। इतना ही नहीं आम खाने से पहले आपको कुछ छोटी-छोटी बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। आयुर्वेदिक डॉक्टर मनीष ने एक वीडियो शेयर करते हुए इसके बारे में जानकारी दी। आइए जानते हैं इसके बारे में।
आम खाने का सही तरीका
आम को खाने से पहले आपको एक काम जरूर करना चाहिए। हमेशा आम को बाजार से लाने के बाद या फ्रिज से निकालने के बाद सीधा न खाएं। हमेशा इसे करीब 2 घंटे पहले ताजे पानी में भिगोकर रख दें। खाने से पहले इसे साफ पानी से दोबारा धोएं। ये प्रक्रिया अपनाने से आम में मौजूद थर्मोजेनिक गुण हल्के हो जाते हैं। ऐसा करने से किसी भी तरह की दिक्कत होने की संभावना कम हो जाती है।
इस समय भूलकर न खाएं आम
ये बात तो अमूमन सभी लोगों को पता होती है कि कोई भी फल रात में नहीं खाना चाहिए। फल में मौजूद पोषक तत्वों का असर शरीर पर तभी होता है जब इनका सेवन सुबह के वक्त या शाम को सूरज ढलने से पहले किया जाए। शाम को 5 बजे के बाद आम का सेवन करने से बचना चाहिए। सुबह कभी भी भूलकर ब्रेकफास्ट में आम नहीं खाना चाहिए। अगर आप पोहा या दलिया खा रहे हैं तो आम का सेवन कर सकते हैं। खाली पेट आम न खाएं। ऐसा करने से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
आम खाने के लिए सही ये टाइम है सही
आम को अक्सर लोग खाने के बाद खाना पसंद करते हैं। इसे रोजाना मील के साथ नहीं खाना चाहिए। आम खाने का सबसे सही समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच है। इस दौरान आम खाने से इसका सेहत पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ता है।