Dahi Bad Combination: गर्मियों के दिनों में दही अमृत से कम नहीं है। इसे खाने से सेहत को कई तरह से फायदे होते हैं। ये न केवल कैल्शियम और प्रोटीन का बहुत अच्छा सोर्स है बल्कि इसे खाने से पाचन तंत्र भी बेहतर तरीके से काम करता है। हर उम्र के लोगों को दही खाना पसंद होता है। इसे खाने का स्वाद भी लोग अपने-अपने हिसाब से निर्धारित करते हैं। दही से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती है। इसके साथ ही शरीर ठंडा भी रहता है। लेकिन क्या आपको पता है दही के साथ कुछ चीजों का कॉम्बिनेशन जहर जैसा दुष्प्रभाव भी दे सकता है। इसलिए दही खाने से पहले इससे जुड़े नियम भी हमें पता होने चाहिए। आयुर्वेद डॉक्टर दीक्षा भावसार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

दही के साथ क्या नहीं खाना चाहिए?

फल: आयुर्वेद डॉक्टर के अनुसार कभी भी दही के साथ भूलकर फल नहीं खाने चाहिए। कुछ लोग नाश्ते में फलों को काटकर उसमें दही मिला लेते हैं। ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। लंबे समय तक ये खाने से एलर्जी समेत अपच की समस्या हो सकती है।

मांस-मछली: कुछ लोग दही और मांस-मछली दोनों खाने के शौकीन होते हैं। ऐसे में कई बार थाली में ये दोनों चीजें ही रख लेते हैं। लेकिन ये बेहत खराब कॉम्बिनेशन है। दही के साथ मटन, चिकन या फिश नहीं खाना चाहिए।

प्याज: दही के साथ प्याज भी नहीं खाना चाहिए। कई लोग प्याज और दही को मिलाकर रायता बनाते हैं। ये खाने में तो स्वादिष्ट लगता है, लेकिन सेहत के लिए हानिकारक होता है।

दही किसे नहीं खाना चाहिए?

आयुर्वेद डॉक्टर के अनुसार जो लोग मोटापे से परेशान हैं उन्हें दही थोड़ा कम खाना चाहिए। वहीं सूजन या कफ से परेशान चल रहे लोगों को भी इसे परहेज करना चाहिए।

किस समय नहीं खाना चाहिए दही?

यूं तो दही सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसे रोजाना रात में नहीं खाना चाहिए। इसकी बजाए आप दिन में नियमित रूप से छाछ ले सकते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार दही खाने का सही समय

दही खाने का परफेक्ट समय दोपहर है। इसे रात में खाने बचना चाहिए। अगर आप रात में इसका सेवन कर भी रहे हैं तो इसकी मात्रा सीमित रखें।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।