Ayodhya Ram Mandir Dhvajarohan Mahotsav Wishes: श्रीराम भक्तों के लिए आज का दिन बेहद खास है। 25 नवंबर 2025 को अयोध्या राम मंदिर में ध्वजारोहण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वज फहराएंगे। इस विशेष ध्वज को अहमदाबाद के शिल्पकार भरत मेवाड़ ने महीनों की मेहनत और बारीकी के साथ तैयार किया है। 10 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा यह ध्वज बहुत खास है। इस क्षण के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में भक्त अयोध्या पहुंचे हैं। जो लोग वहां नहीं पहुंच पाए हैं वो टीवी या फोन के जरिए कार्यक्रम को देख रहे हैं। भक्तों में अलग ही खुशी, उत्साह और उल्लास का माहौल है। यह दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज किया जाएगा।
जय श्रीराम! रामलला के इस पावन ध्वजारोहण से आपका जीवन भी खुशियों और सफलता से भर जाए। जयश्रीराम
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर ध्वजारोहण का यह पावन क्षण हम सभी के लिए गर्व और आस्था का उत्सव है।
भगवान श्रीराम की कृपा से हर घर में शांति, समृद्धि और धर्म की ज्योति प्रज्वलित हो।
जय श्रीराम!
इतिहास बनते देखा… अयोध्या में धर्म का ध्वज गर्व से लहराएगा! जयश्रीराम
ध्वजारोहण का पावन उत्सव—राम नाम की शक्ति हर दिशा में। जयश्रीराम
अयोध्या आज फिर दिव्य हुई… जय श्रीराम!
अयोध्या राम मंदिर में होने वाले ध्वजारोहण महोत्सव की शुभकामनाएं।
आज अयोध्या में सिर्फ ध्वज ही नहीं, हमारी आस्था भी ऊंची होगी।”
“रामधुन के संग ध्वजारोहण—सनातन की विजय का शुभ संकेत!”
“दिव्य ध्वज, दिव्य अयोध्या, दिव्य रामलला।”
आज अयोध्या का आकाश और हर रामभक्त का मन ध्वज की तरह उत्साह से लहरा रहा है। आपको इस पावन पर्व की दिल से बधाई। जय श्रीराम!
