What not to eat with bottle gourd: सेहतमंद रहने के लिए पालक, लौकी, तोरई जैसी हरी सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है। लौकी एक बारहमासी सब्जी होती है। जो कई गुणों का खजाना होती है। यह स्किन से लेकर दिल तक के लिए फायदेमंद होती है। लौकी में 90 प्रतिशत तक पानी होता है। इसके अलावा इसमें फाइबर, आयरन, विटामिन C, विटामिन B, मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है।

इससे न केवल वजन घटाने में मदद मिलती है बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी फायदा पहुंचता है। इतने सारे फायदे होने के बाद भी लौकी की वजह से आपके शरीर को परेशानी होती है। बदलते मौसम में आपको 4 चीजों के साथ लौकी नहीं खानी चाहिए। इससे आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानें इसके बारे में।

डेयरी उत्पाद

लौकी के साथ डेयरी उत्पाद का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आप लौकी के साथ दही या दूध का सेवन करते हैं तो पेट संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

खट्टे खाद्य पदार्थों

बहुत सारे लोग लौकी की सब्जी में नींबू निचोड़ कर खाते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। लौकी के साथ ज्यादा खट्टे खाद्य पदार्थ खाने से पेट में दर्द या मरोड़ की दिक्कत हो सकती है।

करेला

कभी भी भोजन की थाली में लौकी की सब्जी और करेला एक साथ नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से आपको असहज महसूस हो सकता है। चक्कर आ सकते हैं। ऐसा करने से बचें।

मूली

लौकी के साथ मूली का सेवन भी सही नहीं होता है। क्योंकि यह दोनों ही चीजें तासीर में ठंडी होती हैं। ऐसा करने से सर्द-गर्म हो सकता है। इसके अलावा कब्ज की समस्या हो सकती है।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: सोयाबीन से नाश्ते में बनाएं 2 स्वादिष्ट व्यंजन, शरीर में आएगी फौलादी ताकत, स्वाद के हो जाएंगे दीवाने

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।