Arjun Kapoor’s GirlFriend Malaika Arora Fitness, Workout Videos, Diet Plan, Food: 46 साल की मलाइका अरोड़ा ने खुद को इतना फिट रखा है कि उनकी उम्र का कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है। मलाइका काफी फिटनेस फ्रीक हैं। अपनी डाइट से लेकर योगा और वर्कआउट सभी का वह बेहतर तरीके से ध्यान रखती हैं। लाइफस्टाइल की एक कंपनी को इंटरव्यू देने के दौरान मलाइका ने बताया कि वह कि तरह अपने आप को फिट और हेल्दी रखती हैं। मलाइका को मां के हाथ का खाना बेहद पसंद है। जैसा कि हम सभी को पता है कि मलाइका अपनी फिटनेस के अलावा अर्जुन कपूर के साथ अपने अफेयर को लेकर भी काफी चर्चा में हैं।
मलाइका ने #malaikasmondaymotivation के साथ एक योगा वीडियो भी पोस्ट किया है। इसमें वह इंस्ट्रक्टर के अनुसार योग करते दिख रही हैं। उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ लिखा है कि दुनिया कुछ चुनौतियों के साथ काफी हसीन है। इस वीडियो में योग करते हुए वह खुद को काफी तकलीफ दे रही हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लचीला शरीर विकसित किया जा सके।
आइए जानते हैं अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का क्या है राज:
– मलाइका ने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें मां के हाथ का बना खाना बेहद पसंद है। घर पर बनीं चावल और मछली उन्हें बेहद पसंद है।
– मलाइका डिटॉक्स ड्रिंक्स पीती हैं। ऐसा वह अक्सर करती हैं ताकि शरीर को डिटॉक्स किया जा सके। जब वह काम पर जाती हैं तो हमेशा अपने साथ होममेड डिटॉक्स ड्रिंक साथ रखती हैं या फिर मोचा।
– मलाइका नाश्ते में हेल्दी स्मूदी पीती हैं। स्मूदी में ओट्स, गुड़ और शहद जरूर मिला हुआ होता है।
– मलाइका अपने दिन की शुरुआत योगा से करती हैं। इसके अलावा वह हेल्दी नाश्ता भी करती हैं जैसे- मिक्स्ड फ्रूट्स, इडली, उपमा, पोहा और अंडे के सफेद हिस्से के साथ मल्टीग्रेन टोस्ट।
– मलाइका को इंडियन फूड बेहद पसंद है। लंच में वह सब्जी, अंकुरित सलाद और चिकन या मछली के साथ चावल या रोटी खाना पसंद करती हैं।
– शाम के नाश्ते में वह पीनट बटर सैंडविच खाती हैं।
– डिनर में मलाइका एक बाउल स्टिम्ड वेजी सूप पीती हैं और साथ ही वेजिटेबल सलाद भी खाती हैं।
(और Lifestyle News पढ़ें)