Sawan Special Mehndi Designs: सावन का पावन महीना महिलाओं के लिए काफी खास होता है। इस महीने में महिलाएं सजती-संवरती हैं और भगवान शिव की पूजा करती हैं। वहीं, आज के समय सुंदर मेहंदी लगाना एक जरूरी परंपरा नहीं बल्कि महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाने वाला एक अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडी मेहंदी डिज़ाइन लेकर आए हैं, जिन्हें आप आसानी से लगा सकती हैं।

Photo: Pinterest

सावन के पावन महीने के लिए यह मेहंदी डिजाइन आपके लिए काफी परफेक्ट है। इन दोनों तस्वीरों में खूबसूरत और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स नजर आ रही हैं। बाईं ओर फ्लोरल और ज्योमेट्रिक पैटर्न के साथ अरेबिक टच दिया गया है। वहीं, दाईं ओर की मेहंदी में जाल, बेल-बूटे और आर्क डिजाइन की बारीक कलाकारी दिखाई गई है।

Photo: Pinterest

आप अपने हाथों पर मंडला स्टाइल में मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। बाईं ओर दोनों हथेलियों पर मंडला स्टाइल में गोल फूल बने हैं और उंगलियों पर ज्योमेट्रिक डिजाइन है। वहीं, दाईं ओर हथेली के बीच में बड़ा फूल और नीचे एक छोटा फ्लावर मोटिफ है, जो उंगलियों तक फैला हुआ है। यह दोनों डिजाइन सावन पावन महीने के लिए काफी बेहतरीन हैं।

Photo: Pinterest

आप अपनी हथेलियों पर मंडला डिजाइन में खूबसूरत मेहंदी डिजाइन को लगा सकती हैं।

Photo: Pinterest
Photo: Pinterest