Apple oats smoothie: क्या आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। दरअसल, वेट ल़ॉस के लिए सबसे जरूरी है आपका मेटाबोलिज्म तेज होना और दूसरा कैलोरी और भूख कंट्रोल करना। इसके अलावा वेट लॉस के लिए जरूरी है कि आप रात के खाने को कम करें और इसे जल्दी से जल्दी खा लें। ऐसे में अगर आप शाम को जल्दी नाश्ता हाई फाइबर और रफेज से भरपूर रखें तो अपना वजन तेजी से घटा सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि आप शाम के नाश्ते यानी ईवनिंग स्नैक्स में एप्पल ओट्स स्मूदी पिएं। पहले जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
ओट्स एप्पल स्मूदी कैसे बनाएं-How to make Apple oats smoothie
-ओट्स एप्पल स्मूदी बनाने के लिए आपको 1 सेब को काटकर रख लेना है।
-अब एक गिलास दूध लें। फिर 2 चम्मच ओट्स, थोड़ा सा दालचीनी, खजूर और बादाम डाल लें।
-अब इन सबको मिलाकर एक ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें।
-अब इसे पी लें।
वेट लॉस में कैसे मददगार है ओट्स एप्पल स्मूदी-Apple oats smoothie benefits for weight loss
रफेज और फाइबर से भरपूर
ओट्स एप्पल स्मूदी वेट लॉस में बेहद कारगर तरीके से मददगार है। ये स्मूदी फाइबर और रफेज से भरपूर है और मेटाबोलिज्म तेज करने के साथ आपके पाचन क्रिया में तेजी लाती है। इससे आपकी आंत तेजी से काम करती है, पेट साफ होता है और इससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
भूख कम कर देती है
वेट लॉस के लिए इस स्मूदी को पीना भूख कंट्रोल करने में मददगार है। जब शाम को आप इसे पीते हैं तो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती जिससे आप कम खाते हैं, कैलोरी कंट्रोल होती है और वेट लॉस में मदद मिलती है। इस तरह से अगर आप अपना वजन कंट्रोल करना चाहते हैं तो आपको इस स्मूदी को पीना चाहिए जो कि 15 दिन में आपको वेट लॉस करने में तेजी से मददगार है।
तो शाम को 4 से 5 बजे के करीब इस स्मूदी को बनाएं और फिर इसे आराम से बैठकर पिएं। इससे आपका पेट भर जाएगा, भूख कंट्रोल में रहेगी और फिर वजन घटाने में आपको आसानी से मदद मिलेगी।