Ananya Pandey Diet Plan: “पति, पत्नि और वो” की एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखती हैं। जिम में पसीना बहाने के अलावा और अपनी डाइट का भी खास ध्यान रखती हैं। बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान अनन्या पांडे ने बताया कि उन्हें भिंडी बेहद पसंद है। इसके अलावा अपनी डाइट और लाइफस्टाइल के बारे में भी बहुत सी बातें बताई। उन्हें देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह कितनी फिट और हेल्दी हैं। अनन्या पांडे ने अपनी डाइट रूटीन से जुड़ी कई ऐसी बातें बताई जो उनके फैन्स जानना चाहते हैं। आइए जानते हैं-
अनन्या पांडे नाश्ते, लंच और रात के खाने में क्या खाती हैं?
– नाश्ते में अनन्या पांडे बटर टोस्ट, ऑमलेट और ब्लैक कॉफी पीती हैं। लंच में वह चिकन सैंडविच लेती हैं और रात के खाने में फिश या फिर चिकन सूप पीती हैं। पूरे दिन वह कॉफी पीती हैं।
अनन्या कितने घंटे सोती हैं? अनन्या ने बताया कि वह रोजाना कम से कम 8 घंटे तो जरूर सोती हैं, इससे ज्यादा वह 10 घंटे सो लेती हैं। उन्होंने बताया कि वह काफी ज्यादा सोती हैं।
क्या उन्हें फल खाना पसंद है? अनन्या ने बताया कि उन्हें फल खाना पसंद है। आमतौर वह उन्हें सेब खाना पसंद है। वह लोगों को भी फल खाने की सलाह देती हैं।
सी-फूड खाना पसंद करती हैं? अनन्या पांडे की फेवरेट सी-फूड क्या है? साल्मन उन्हें बेहद पसंद है। इसके अलावा अनन्या ने बताया कि उन्हें सी-फूड बेहद पसंद है।
अनन्या पांडे की पसंदीदा सब्जी क्या है? अनन्या ने बताया कि उन्हें भिंडी खाना बहुत पसंद है।
क्या अनन्या को पकी सब्जियां पसंद हैं या सलाद के रुप में सब्जियां खाती हैं? अनन्या ने बताया कि उन्हें प्रॉपर सब्जी खाना पसंद है, भाजी के रुप में।
अनन्या को चाय पसंद है या कॉफी? अनन्या ने बताया कि वह पहले चाय पीती थीं, लेकिन उन्हें अब दूध से एलर्जी है। इसलिए वह ब्लैक टी पीना पसंद करती हैं।
अनन्या चीट डे में क्या लेना पसंद करती हैं: पैनकेक्स, कुकीज, पिज्जा, बर्गर सारी चीजें। अनन्या ने बताया कि उन्हें चीट डे में ये सारी चीजें बेहद पसंद है।
(और Lifestyle News पढ़ें)