Amrud me kide ka ilaj: बारिश का मौसम आने तक अमरूद के पेड़ पर लगे फल पकने लगते हैं। इन दिनों अमरूद के पेड़ पर लगे फलों में कीड़े पड़ने लगते हैं या फिर वो सड़कर गिरने लगते हैं। फलों में कीड़े लगने से काफी नुकसान होता है। इसकी शुरुआत फलों पर काले धब्बे पड़ने से होती है। धीरे-धीरे इसके अंदर कीड़े पनपने लगते हैं और फल अंदर से सड़कर गिर जाता है। जब इसे काटकर देखा जाता है तो अंदर बहुत सारे कीड़े होते हैं।
अमरूद के अंदर क्यों होते हैं कीड़े?
अमरूद के अंदर कीड़े की पड़ने की समस्या होती है अनियन फ्लाई की वजह से। यह एक मक्खी होती है जो अपने अंडों यानी लार्वा को फल के अंदर इंजेक्ट कर देती है। जब फल छोटे होते हैं। ये मक्खी फलों में लार्वा छोड़ देती है। जैसे-जैसे ये फल बढ़ा होता है वैसे वैसे ये अंडे बड़े होने से कीड़े पड़ने लगते हैं।
अमरूद के फल के अंदर कीड़े पड़ने से कैसे बचाएं?
अगर आप चाहते हैं कि आपके अमरूद के फलों के अंदर कीड़े न पड़े तो इसके लिए आप घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इसके लिए सिर्फ आपको प्याज की जरूरत होगी। आप प्याज के छिलके से स्प्रे बनाकर अपने फलों को सड़ने से बचा सकते हैं।
अमरूद में कीड़े का इलाज
सबसे पहले 10 से 15 प्याज के छिलके उतार लें। इसमें सड़े-गले प्याज के छिलके न लें। सारे छिलके उतारने के बाद एक टब में इसे डालें। 20 से 30 ग्राम छिलके में एक लीटर पानी मिक्स कर दें। इन्हें 3 दिन के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसे छायादार जगह पर ढककर रख दें। 3 दिन बाद पानी का डार्क हो जाएगा।
जब आपके छिलके पानी में घुल जाएं तब एक छलनी लेकर इसे छान लीजिए। सप्ताह में 2 से 3 बार इसे स्प्रे करें। बारिश के तुरंत बाद मौसम खुल जाए तो स्प्रे करें। जब तक फलों की बाहरी परत टाइट न हो जाएं तब तक इन्हें स्प्रे जरूर करें।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: गर्म तेल, भाप, चाय या आंच से जलने पर जानिए क्या करें? तुरंत अपनाएं ये घरेलू नुस्खे मिलेगी राहत