White Hair to Black Naturally: उम्र के साथ बालों का सफेद होना आम बात है। लेकिन आजकल कम उम्र में ही लोग इस समस्या से दो-चार हो रहे हैं। ऐसे में सफेद बालों को छुपाने के लिए लोग हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन केमिकल युक्त हेयर कलर लगाने से बालों पर बुरा असर पड़ता है।

कई लोगों की शिकायत रहती है कि बालों को रंगने से उनके सफेद बालों की संख्या भी बढ़ने लगती है। ऐसे में आप कुछ नेचुरल चीजों से बालों को सफेद से काला बना सकते हैं। इसके लिए बस आपको आंवला और चुकंदर की जरूरत पड़ेगी। इनका सेवन करने से भी बाल काल करने और मजबूत करने में मदद मिलती है। कैसे करें इसका इस्तेमाल आइए जानते हैं।

बालों में आंवला लगाने के फायदे

अगर आपने आंवला काटा होगा तो कई बार महसूस किया होगा कि इससे हाथ और नेल्स भी काले होने लगते हैं। अगर आप इसे सही तरीके से बालों पर अप्लाई करेंगे तो ये बालों को कितना काला कर सकता है, यह जरा सोचिए। आंवला में मेलेनिन होता है। यह बालों की जड़ों में जाकर उसे काला बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी भी होता है। जो बालों को काला करने में सहायक है।

बालों में चुकंदर लगाने के फायदे

चुकंदर में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। साथ ही इसमें विटामिन सी होता है। यह दोनों चीजें कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करती हैं। इससे सफेद बालों को काला करने में हेल्प मिलती है। इतना ही नहीं यह बालों की लंबाई बढ़ाने और घना बनाने में भी मददगार है।

बालों में चुकंदर-आंवला कैसे लगाएं?

बालों को रंगने के लिए आप 1 चुकंदर और 5 आंवला लें। इन्हें धोकर काट लें। गुठली को अलग करके मिक्सर जार में डालें। इसे पीस लें। छानकर इसे बर्तन में निकालें। इसमें ताजे एलोवेरा का 3 से 4 चम्मच पल्प मिलाएं। सभी चीजों के अच्छे से मिक्स कर लें। इसे बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं। एक घंटे तक बालों में लगा रहने दें। इसके बाद हेयर वॉश कर लें। इसे लगाने से बालों में शाइन आएगी। साथ ही सफेद बालों की समस्या भी धीरे-धीरे कम होने लगेगी।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।