औषधीय गुणों से भरपूर आंवला एक ऐसी जड़ी बूटी है जिसका सेवन सेहत में सुधार करने के लिए, स्किन और बालों की समस्याओं को दूर करने में किया जाता है। आंवला का जूस पीने से बढ़ती उम्र के असर को कम किया जा सकता है। आंवले के पेस्ट का इस्तेमाल स्किन और बालों की समस्याओं का उपचार करता है। आंवला में संतरे की तुलना में 8 गुना ज्यादा विटामिन सी मौजूद होता है जो बीमारियों का असरदार तरीके से उपचार करता है।
आयुर्वेदिक उपचारों में इसका इस्तेमाल प्रमुखता से किया जाता है। इतने उपयोगी आंवला का इस्तेमाल स्किन की कई समस्याओं का उपचार करने के लिए बेहद असरदार है। चेहरे के मुहांसों से लेकर स्किन की रंगत में निखार लाने में आंवला बेहद असरदार साबित होता है। आइए जानते हैं कि ये स्किन की कौन-कौन सी समस्याओं का असरदार उपचार करता है।
समय से पहले बूढ़ा होने से बचाता है: आंवला का रस एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर होता है जो स्किन की झुर्रियों और फाइन लाइन को कम करने में मदद करता है। यह स्किन पिगमेंटेशन को कम करता है और आपके चेहरे पर नेचुरल चमक लाता है। आंवला में मौजूद विटामिन कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद करते है। इसका स्किन पर इस्तेमाल करने से स्किन स्मूथ और जवां दिखती है।
मुहांसों का उपचार करता है: स्किन की समस्याओं को दूर करने के लिए आंवला का सेवन बेहद असरदार है। आंवला मुहांसों और फुंसियों को दूर करने में असरदार साबित होता है। यह स्किन में मौजूद सूक्ष्म जीवों से लड़ता है। पिंपल्स जाने के बाद स्किन पर मौजूद निशानों को दूर करता है। मुंहासों और उसके धब्बों से छुटकारा पाने के लिए आंवला का पेस्ट चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं।
रंगत में निखार लाता है: आंवला में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी स्किन को चमकदार बनाने में मदद करता हैं। यह फल उम्र बढ़ने पर भी स्किन को लटकने नहीं देता। इसका स्किन पर इस्तेमाल करने से स्किन टोन में सुधार होता है।
एक चम्मच आंवला का पाउडर लें और इसमें गर्म पानी मिलाएं। अब इस पेस्ट से अपने चेहरे को स्क्रब करें और तीन से पांच मिनट के बाद चेहरे को वॉश कर लें। अधिक फायदे के लिए आप इसमें थोड़ी सी हल्दी भी मिला सकते हैं। आंवले के जूस में थोड़ा सा शहद मिलाकर पीने से भी आपका रंग गोरा और चेहरा चमकदार होता हैं।
स्किन को साफ रखता है: आंवला का जूस मृत कोशिकाओं को हटाकर स्किन को एक्सफोलिएट और साफ करता है। ये स्किन को भीतर से साफ करता है। आप आंवले के जूस को अपने चेहरे पर आधा घंटे तक लगाएं और उसके बाद गुनगुने पानी से वॉश कर लें।