अमरूद और उसके पत्तों में कई ऐसे औषधिय गुण होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। अमरूद और उसकी पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेट्री, विटामिन, फोलेट, कॉपर, फाइबर के साथ-साथ और भी कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को बैक्टीरिया, कीटाणु और फंगस से लड़ने में मदद करते हैं। इसलिए अमरूद के फल से लेकर उसके पत्तों तक का सेवन स्वास्थ्य को कई लाभ प्रदान करता है। इनमें मौजूद औषधिय गुण प्राकृतिक रूप से शरीर के विभिन्न हिस्सों में होने वाले दर्द से राहत प्रदान करते हैं, साथ ही शरीर को इंफेक्शन से भी बचाने में मदद करते हैं। आइए अमरूद और उसके पत्तों से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानते हैं।

शुगर के स्तर को कम करता है
अमरूद और उसके पत्ते में मौजूद पोषक तत्व शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखते हैं, खासतौर पर उनलोगों का जिन्हें डायबीटिज की समस्या होती है। इसलिए रोजाना अमरूद के पत्तो से बनें जूस का सेवन करें।

हृदय रोग के खतरे को कम करता है
अमरूद और उसके पत्ते में फाइबर और एंटी-बैक्टीरिया उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो शरीर के फैट, शुगर, बैक्टीरिया और अन्य टॉक्सिक पदार्थो को फ्लश करने में मदद करता है। इस प्रकार यह हृदय से जुड़ी समस्याओं के खतरे को कम करता है।

आंखों को स्वस्थ रखता है
विटामिन-सी और फोलेट होने के कारण अमरूद और उसके पत्तो का सेवन आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही ये पोषक तत्व आंखों की रोशनी को भी बढ़ाने में फायदेमंद होता है।

त्वचा के लिए
अमरूद और उसके पत्ते में विटामिन, मिनरल, लाइकोपिन और कैरोटिन होता है जो त्वचा में खिंचाव लाता है और झुर्रियों और फाइन लाइन्स जैसी समस्याओं को भी कम करता है। इसके अलावा अमरूद का सेवन त्वचा में निखार लाता है और त्वचा से जुड़ी अन्य समस्याओं को भी कम करता है।

पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए
अमरूद और उसके पत्ते में फाइबर होता है जो पेट से जुड़ी समस्या जैसे- कब्ज और दस्त को कम करता है। इसके अलावा यह पाचन तंत्र को भी मजबूत रखता है।