Benefits of Cinnamon: भारतीय घरों में खाने के स्वादिष्ट बनाने के लिए दालचीनी का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। दालचीनी में मौजूद औषधीय गुणों की वजह से इसका इस्तेमाल सालों से किया जा रहा है। दालचीनी में कैल्शियम, आयरन, विटामिन और फाइबर होते हैं जो आपके शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। दालचीनी का सेवन दिल से संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसके साथ ही आप दालचीनी का सेवन करके खुद को कई और समस्याओं से बचा सकते हैं तो आइए आपको बताते हैं कि दालचीनी के सेवन से होने वाले लाभों के बारे में बताते हैं।

ब्लड शुगर लेवल को कम करती है:
दालचीनी में एंटी-डायबिटीक गुण होने की वजह यह रक्त में शुगर के लेवल को कम करने मे मदद करती है। इसके लिए आप रोजाना 1-2 चम्मच दालचीनी का सेवन करें।

फंगल इंफेक्शन दूर करने में:
दालचीनी में सिनेमेलडीहाइड होता है जो कई प्रकार के इंफेक्शन से शरीर को बचाने में मदद करता है। इसके साथ ही यह बैक्टीरिया को बढ़ने से बाधित करता है जिसकी मदद से आप फंगल इंफेक्शन से खुद को बचा सकते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर:
एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स की वजह से शरीर में होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। दालचीनी में पॉलीफिनोल जैसे कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं:
शरीर में ज्यादा सूजन हो जाने की वजह से यह शरीर के टिशू को नुकसान पहुंचाने लगते हैं। दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो बीमारियों से ग्रसित होने के प्रभाव को कम करते हैं।

औषधीय गुण होते हैं:
दालचीनी को दालचीनी पेड़ के तने से काटकर बनाया जाता है। कई सालों से दालचीनी का इस्तेमाल बीमारियों को दूर करने में किया जाता रहा है। इसमें उच्च मात्रा में सिनेमेल्डिहाइड होता है जिसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

सर्दी-जुकाम दूर करने में:
सर्दी-जुकाम और गले की खराश से राहत पाने के लिए दालचीनी का सेवन फायदेमंद होता है। इसके लिए दालचीनी और शहद को मिलाकर रोज सेवन करें।

जोड़ों का दर्द दूर करने में:
दालचीनी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होने की वजह से यह जोड़ों में होने वाले द्रद को दूर करने में मददगार होती है। इसके लिए दालचीनी का पेस्ट बनाकर जोड़ों पर लगा सकते हैं।

पाचन को बेहतर बनाती है:
दालचीनी में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जिसकी वजह से यह पाचन नली में मौजूद बैक्टीरिया को दूर करके पाचन को बेहतर बनाते हैं। इसके साथ पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाती है।

दांतों को स्वस्थ बनाती है:
दालचीनी दांत के दर्द को दूर करने में मदद करती है। इसके साथ ही दालचीनी चबाने या दालचीनी के पानी से गरारे करने से सांस से बदबू आने की समस्या दूर होती है।

मुंहासें कम करती है:
दालचीनी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा पर मुंहासें होने से बचाते हैं। दालचीनी का मास्क त्वचा पर लगाकर मुंहासों की समस्या दूर की जा सकती है।