Akshay Tritiya Rangoli Designs 2025 Images, Pics, Photos: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व होता है। इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन बिना किसी मुहूर्त के देखे शुभ और मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। इस साल का अक्षय तृतीया बेहद खास है। क्योंकि इस दिन ग्रहों की स्थिति के हिसाब से कई बड़े राजयोगों का निर्माण हो रहा है। इस दिन लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आप इस दिन अपने मंदिर, घर या दुकान में कलश डिजाइन में रंगोली बना सकते हैं। ऐसा करने से परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी। आइए देखते हैं 2025 के नए सिंपल अक्षय तृतीया रंगोली डिजाइन्स।

अक्षय तृतीया पर शुभ कलश के साथ माता लक्ष्मी के चरणों वाली रंगोली बना सकते हैं। इसमें आप मनपंसद रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये न केवल देखने में सुंदर लगेगा बल्कि आपके घर शुभता लेकर आएगा।

अक्षय तृतीया पर बनाने के लिए अगर आप सिंपल रंगोली डिजाइन सर्च कर रहीं हैं तो ये कलश डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेगा। इसमें आप बीच में अक्षय तृतीया लिख सकती हैं या फिर कोई फूल-पत्ती की डिजाइन भी बना सकती हैं।

कलश डिजाइन में अक्षय तृतीया पर रंगोली बनाने के लिए ये दोनों डिजाइन भी परफेक्ट रहेंगे। पहली डिजाइन में मोरपंख जैसी आकृतियां बनाई गई हैं और बीच में कलश बना है। जबकि दूसरे में कलश के अंदर फूल और मातारानी के चरण बने हैं।

हाथों में कलश वाली ये रंगोली डिजाइन भी आप अक्षय तृतीया पर बना सकते हैं। इसमें सूरज और दीपक रंगोली में चार-चांद लगा रहे हैं। रंगोली के आसपास आप मिट्टी के दीपक भी रख सकते हैं। इससे ये देखने में ज्यादा सुंदर लगेगी।

कलश से गिरते हुए सिक्कों को इस रंगोली में दर्शाया गया है। नीचे की तरफ फूल और पत्तियां बने हुए हैं। अक्षय तृतीया पर माता रानी के लिए आप इस तरह की रंगोली बना सकते हैं।